{"_id":"5aa15d8c4f1c1b692a8b5e68","slug":"aarushi-murder-case-cbi-moves-supreme-court-challenging-acquittal-of-rajesh-and-nupur-talwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरुषि हत्याकांड: तलवार दंपत्ति की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आरुषि हत्याकांड: तलवार दंपत्ति की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2008 के चर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले में आरुषि के माता-पिता राजेश तलवार और नूपुर तलवार की रिहाई के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट से रिहाई के फैसले के खिलाफ इससे पहले हेमराज की पत्नी भी शीर्ष अदालत में अपील कर चुकी है।
बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तलवार दंपती को ‘संदेह का लाभ’ देते हुए रिहा करने का आदेश दिया था। 14 साल पहले हुए इस दोहरे हत्याकांड में नोएडा के जलवायु विहार स्थित तलवार दंपती के घर में आरुषि की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इसके अगले दिन ही घरेलू नौकर हेमराज का शव छत पर बरामद हुआ था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पिछले साल अक्तूबर में तलवार दंपती डासना जेल से रिहा किए गए थे।
विज्ञापन