फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP will go solo in 2027 in Goa, says Atishi; too early to talk about alliances, replies Cong

Goa: अतिशी बोलीं- गोवा और गुजरात के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी AAP, कांग्रेस से गठबंधन का सवाल ही नहीं

Mon, 10 Mar 2025 11:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Mar 2025 11:05 PM IST
सार

Goa: आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने कहा कि उनकी पार्टी 2027 के गोवा और गुजरात विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और कांग्रेस से गठबंधन का कोई विचार नहीं है। 

विज्ञापन
AAP will go solo in 2027 in Goa, says Atishi; too early to talk about alliances, replies Cong
अतिशी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी 2027 में गोवा और गुजरात के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ किसी तरह के गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। अतिशी तटीय राज्य के एक दिवसीय दौरे पर थीं, जहां उन्होंने मारगाओ में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


अतिशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम गोवा और गुजरात के विधानशभा चुनावों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। अभी तक गठबंधन की कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 2022 में गोवा के लोग भाजपा को सत्ता में लाए। लेकिन कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं और उनमें से आठ विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के पास केवल तीन विधायक हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के पास दो विधायक हैं। आप नेता ने कहा कि जब 2022 में उनकी पार्टी के दो उम्मीदवार जीते थे, तो अफवाहें थीं कि वे दो महीने भी पार्टी में नहीं टिक पाएंगे, लेकिन वे अभी भी पार्टी में हैं, क्योंकि वे राजनीति से पैसा बनाने नहीं आए हैं। 
विज्ञापन

 
कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अतिशी ने कहा, जब 11 में से आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए, तो समान विचारधारा वाले दल का क्या मतलब है? आम आदमी पार्टी ने यह दिखाया कि हमारे दो विधायक जीते और अब भी पार्टी के साथ हैं। भाजपा ने हमारे विधायकों को लुभाने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल्ली चुनाव में आप की हार पर क्या बोलीं अतिशी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के सवाल पर उन्होंने कहा, सवाल यह नहीं है कि आम आदमी पार्टी का क्या होगा, बल्कि सवाल यह है कि दिल्ली के लोगों का क्या होगा। भाजपा ने पहले ही घोषणा की है कि वे ढाई सौ मोहल्ला क्लिनिक बंद करेंगे और निशुल्क दवाइयां रोक देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली चुनाव में गड़बड़ी की, मशीनरी का दुरुपयोग किया और मतदाताओं को धमकाया। इसके बावजूद आप और भापा के बीच केवल दो फीसदी का अंतर था। 


गठबंधन पर चर्चा करना अभी जल्दबाजी: गोवा कांग्रेस
वहीं, गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि चुनावों से दो साल पहले गठबंधन पर चर्चा करना अभी जल्दबाजी होगा। उन्होंने कहा, अब हर पार्टी का मुख्य लक्ष्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आधार मजबूत करना है। कांग्रेस सभी चालीस सीटों पर काम कर रही है और अपना आधार बढ़ा रही है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed