फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP to organise padyatra in UP Dialogue on employment and social justice to take place from Saryu to Sangam

यूपी में पदयात्रा निकालेगी AAP: सरयू से संगम तक की यात्रा में होगा रोजगार और सामाजिक न्याय पर संवाद

Tue, 11 Nov 2025 01:11 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: संध्या Updated Tue, 11 Nov 2025 01:11 PM IST
सार

आप नेता संजय सिंह से यूपी में पदयात्रा करने का एलान किया है। इस यात्रा के दौरान लोगों से संपर्क किया जाएगा। रोजगार और सामाजिक न्याय पर भी बात होगी। 

विज्ञापन
AAP to organise padyatra in UP Dialogue on employment and social justice to take place from Saryu to Sangam
संजय सिंह, सांसद, आप - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने 12 नवंबर से 24 नवंबर तक सरयू से संगम तक 180 किलोमीटर की पदयात्रा का एलान किया है। इस पदयात्रा का नाम 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' रखा गया है। इसका नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे। इस यात्रा को लेकर सांसद संजय सिंह ने कहा है कि यह यात्रा राजनीतिक रस्म नहीं, जनता के अधिकारों की लड़ाई है। 

विज्ञापन

180 किलोमीटर की यह यात्रा अयोध्या की सरयू से शुरू होकर प्रयागराज के संगम तक जाएगी। रास्ते में गांव, कस्बे, शहर, मोहल्ले- हर जगह जनता से संवाद होगा। यात्रा में युवाओं, किसानों, शिक्षकों, समाजसेवियों और हर वर्ग के लोग शामिल होंगे।  इस पदयात्रा का थीम सॉन्ग 'मैं देश बचाने निकला हूं' पहले ही जारी हो चुका है। मशहूर गायक अल्तमश फरीदी ने इसे आवाज दी है। बिलाल भाई ने इसे लिखा है। 

विज्ञापन

यात्रा निकाल रही आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार ने रोजगार के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन आज उत्तर प्रदेश बेरोजगारों की सबसे बड़ी राजधानी बन गया है। सरकारी भर्तियां रुकी हैं, परीक्षाएं लटकी हैं, और पेपर लीक ने लाखों युवाओं का भविष्य छीन लिया है। किसान अपनी उपज का दाम पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, गन्ना किसानों का भुगतान महीनों लटका रहता है, और छोटे उद्योग बंद होने से मजदूरों का चूल्हा ठंडा पड़ जाता है। सरकार के पास विज्ञापनों के लिए हजारों करोड़ हैं, लेकिन रोजगार और किसानों के लिए जवाब नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed