{"_id":"6460dfe6e3573e36d00c22b5","slug":"aap-newly-elected-jalandhar-mp-sushil-kumar-rinku-meets-arvind-kejriwal-bhagwant-mann-also-present-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP: जालंधर के नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केजरीवाल से की मुलाकात, भगवंत मान भी रहे साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AAP: जालंधर के नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केजरीवाल से की मुलाकात, भगवंत मान भी रहे साथ
Sun, 14 May 2023 06:49 PM IST
निर्मल कांत
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 14 May 2023 06:49 PM IST
सार
जालंधर से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करते पंजाब के सीएम भगवंत मान और जालंधर के नवनिर्वाचित सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी साथ रहे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद रिंकू की यह मुलाकात महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने सुशील कुमार को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपने गृह क्षेत्र में जनता के कामकाज को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
जालंधर लोकसभा को कांग्रेस के गढ़ के रूप में देखा जाता था। पिछले चार बार से यहां कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीत मिलती रही थी। पिछले साल भगवंत मान की संगरूर सीट गंवाने के बाद इस सीट का चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। यही कारण है कि आप नेताओं ने इस सीट के लिए जमकर प्रचार किया और भारी जीत दर्ज की। रिंकू ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 58 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
विज्ञापन