{"_id":"6193f51cad7e2829042033e6","slug":"aap-minister-manish-sisodia-says-delhi-is-developing-fast-if-centre-supports-then-it-can-be-worlds-best-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा: तेज विकास की गति से बढ़ रही दिल्ली, केंद्र का साथ मिले तो बनेंगे विश्व का सबसे बेहतर शहर, बोले मनीष सिसोदिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दावा: तेज विकास की गति से बढ़ रही दिल्ली, केंद्र का साथ मिले तो बनेंगे विश्व का सबसे बेहतर शहर, बोले मनीष सिसोदिया
Tue, 16 Nov 2021 11:44 PM IST
अमित शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित शर्मा
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:44 PM IST
सार
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा, खेल, प्रदूषण से लड़ाई के अनेक मानकों पर बेहतर काम कर रही है और इन्हें विश्वस्तरीय बनाने के लिए धन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि पिछले 6 सालों में राजधानी की विकास दर 11 प्रतिशत से अधिक और प्रति व्यक्ति आय पूरे देश की तुलना में 3 गुणा अधिक हो चुकी है। दिल्ली का जीडीपी में योगदान 4.4% है जबकि इसकी आबादी केवल 1.49% है| दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 54 हज़ार है जो देश के प्रति व्यक्ति आय की तीन गुना है| दिल्ली के जीडीपी में सर्विस सेक्टर का योगदान 85% है| उन्होंने कहा कि केंद्र का सहयोग मिले तो जल्द ही दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर की प्रति व्यक्ति आय के बराबर पहुंच जाएगी।
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष राज्यों की एक वर्चुअल बैठक के दौरान सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 29 प्लांड इंडस्ट्रियल एरिया, 4 फ्लैटेड फैक्ट्री काम्प्लेक्स, 25 नॉन-कांफोर्मिंग इंडस्ट्रियल क्लस्टर है| दिल्ली में 30 मीटर से ज्यादा चौड़ी 540 किमी सड़कें हैं। इन्हें विश्वस्तरीय बनाने के लिए धन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल, प्रदूषण से लड़ाई के अनेक मानकों पर बेहतर काम कर रही है और इन्हें विश्वस्तरीय बनाने के लिए धन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र का सहयोग मिलने के बाद लोगों का जीवन स्तर और आय बेहतर करने में मदद मिलेगी।