फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP leader 's sex scandal

सेक्स स्कैंडल से सोशल मीडिया में छाए आम आदमी पार्टी के नेता संदीप कुमार

Thu, 01 Sep 2016 07:31 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 01 Sep 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
AAP leader 's sex scandal
- फोटो : BBC

एक कथित सीडी के टीवी चैनलों पर दिखाए जाने के बाद दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिला और बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। सीडी में मंत्री को किसी 'महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति' में दिखाया गया है जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों में खासा भूचाल सा आ गया है।

विज्ञापन


खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें सीडी मिली है और उनकी पार्टी आम जीवन में नैतिकता पारदर्शिता और ईमानदारी के लिए समर्पित है। उनका कहना था कि वो अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया इकाई को देखने वाले अंकित लाल का कहना था कि यह आम आदमी पार्टी ही है जो अपने मंत्री पर फौरन कार्रवाई भी कर सकती है जबकि दूसरे राजनीतिक दलों में इतनी हिम्मत नहीं है। उनका कहना था, "कुछ चैनल झूठा प्रचार कर रहे हैं कि हमारे पास सीडी 15 दिनों से थी। जबकि जैसे ही एक टीवी चैनल ने सीडी दिखानी शुरू की संदीप कुमार को हटा दिया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला कथित तौर पर 'सेक्स स्कैण्डल' से जुड़ा बताया जाता है मगर सोशल मीडिया पर लोगों में इसको लेकर वाक्य युद्ध छिड़ा हुआ है। कुछ का कहना है की 'अनैतिकता और अपराध में फर्क होता है'।

"जब सत्यता प्रमाणित नहीं तो फिर सीडी दिखाई क्यों?"

AAP leader 's sex scandal
आप - फोटो : BBC

पत्रकार सबा नकवी ने अपने ट्वीट में सवाल किया कि मंत्री को जिस महिला के साथ दिखाया गया है क्या वो सबकुछ उसकी सहमती से हो रहा था?" पत्रकार शिवम् विज पूछते हैं, ''इस कथित सेक्स स्कैण्डल को लेकर इतना हंगामा क्यों हो रहा है जबकी किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।" उनका कहना है कि जिस चैनल ने यह सीडी दिखाई उसे यह किसी गुमनाम व्यक्ति ने भेजा था।

उनका यह भी कहना है कि चैनल ने यह भी स्पष्ट किया कि वो इस सीडी की सत्यता को भी प्रमाणित नहीं कर पाए हैं। वो कहते हैं, "जब सत्यता प्रमाणित नहीं तो फिर सीडी दिखाई क्यों?"

जिस तरह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने संदीप कुमार को मंत्रिमंडल से हटाया उसको लेकर भी शिवम विज सवाल करते हैं। उनका कहना था, "अरविन्द केजरीवाल का ट्वीट आया, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान आया। मगर किसी ने भी यह नहीं बताया कि मंत्री का अपराध क्या है?"

वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सुल्तानपुर माजरा से विधायक संदीप कुमार ने सबको तब चौंका दिया जब उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी के हर रोज सुबह पैर छूकर निकलते हैं।

संदीप कुमार आम आदमी पार्टी के तीसरे ऐसे मंत्री हैं जिन्हे मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया गया है। इससे पहले असीम खान और जीतेन्द्र तोमर को भी मंत्रिमंडल से हटाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed