सेक्स स्कैंडल से सोशल मीडिया में छाए आम आदमी पार्टी के नेता संदीप कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कथित सीडी के टीवी चैनलों पर दिखाए जाने के बाद दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिला और बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। सीडी में मंत्री को किसी 'महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति' में दिखाया गया है जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों में खासा भूचाल सा आ गया है।
खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें सीडी मिली है और उनकी पार्टी आम जीवन में नैतिकता पारदर्शिता और ईमानदारी के लिए समर्पित है। उनका कहना था कि वो अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते हैं।
आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया इकाई को देखने वाले अंकित लाल का कहना था कि यह आम आदमी पार्टी ही है जो अपने मंत्री पर फौरन कार्रवाई भी कर सकती है जबकि दूसरे राजनीतिक दलों में इतनी हिम्मत नहीं है। उनका कहना था, "कुछ चैनल झूठा प्रचार कर रहे हैं कि हमारे पास सीडी 15 दिनों से थी। जबकि जैसे ही एक टीवी चैनल ने सीडी दिखानी शुरू की संदीप कुमार को हटा दिया गया।"
मामला कथित तौर पर 'सेक्स स्कैण्डल' से जुड़ा बताया जाता है मगर सोशल मीडिया पर लोगों में इसको लेकर वाक्य युद्ध छिड़ा हुआ है। कुछ का कहना है की 'अनैतिकता और अपराध में फर्क होता है'।
"जब सत्यता प्रमाणित नहीं तो फिर सीडी दिखाई क्यों?"
पत्रकार सबा नकवी ने अपने ट्वीट में सवाल किया कि मंत्री को जिस महिला के साथ दिखाया गया है क्या वो सबकुछ उसकी सहमती से हो रहा था?" पत्रकार शिवम् विज पूछते हैं, ''इस कथित सेक्स स्कैण्डल को लेकर इतना हंगामा क्यों हो रहा है जबकी किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।" उनका कहना है कि जिस चैनल ने यह सीडी दिखाई उसे यह किसी गुमनाम व्यक्ति ने भेजा था।
उनका यह भी कहना है कि चैनल ने यह भी स्पष्ट किया कि वो इस सीडी की सत्यता को भी प्रमाणित नहीं कर पाए हैं। वो कहते हैं, "जब सत्यता प्रमाणित नहीं तो फिर सीडी दिखाई क्यों?"
जिस तरह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने संदीप कुमार को मंत्रिमंडल से हटाया उसको लेकर भी शिवम विज सवाल करते हैं। उनका कहना था, "अरविन्द केजरीवाल का ट्वीट आया, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान आया। मगर किसी ने भी यह नहीं बताया कि मंत्री का अपराध क्या है?"
वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सुल्तानपुर माजरा से विधायक संदीप कुमार ने सबको तब चौंका दिया जब उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी के हर रोज सुबह पैर छूकर निकलते हैं।
संदीप कुमार आम आदमी पार्टी के तीसरे ऐसे मंत्री हैं जिन्हे मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया गया है। इससे पहले असीम खान और जीतेन्द्र तोमर को भी मंत्रिमंडल से हटाया जा चुका है।