फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP calls Manish Sisodia CBI inquiry an attempt to stop Arvind Kejriwal BJP said will have to answer for scam

Manish Sisodia: CBI पूछताछ को AAP ने बताया केजरीवाल को रोकने की कोशिश, भाजपा बोली- देना पड़ेगा घोटाले का जवाब

Sun, 26 Feb 2023 06:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 26 Feb 2023 06:37 PM IST
सार

सिसोदिया के सीबीआई से पूछताछ के लिए जाने के समय से ही शुरू हुई सियासत देर शाम तक जारी रही। आम आदमी पार्टी नेताओं ने सुबह से ही मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई।

विज्ञापन
AAP calls Manish Sisodia CBI inquiry an attempt to stop Arvind Kejriwal BJP said will have to answer for scam
मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया से सीबीआई की हो रही पूछताछ को अरविंद केजरीवाल को रोकने की कोशिश बताया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल की बढ़ती राजनीतिक ताकत को रोकने के लिए सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का उपयोग कर रही है। पार्टी ने इसकी तुलना मीसा कानून से की है। वहीं, भाजपा ने कहा है कि विक्टिम कार्ड खेलकर आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया सैकड़ों करोड़ रूपये के शराब घोटाले की जांच से नहीं बच सकते। 

विज्ञापन


सिसोदिया के सीबीआई से पूछताछ के लिए जाने के समय से ही शुरू हुई सियासत देर शाम तक जारी रही। आम आदमी पार्टी नेताओं ने सुबह से ही मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई। स्वयं मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे जेल जाने के लिए तैयार हैं और अपने बाद अपने परिवार के देखभाल किए जाने की चिंता जताई। अरविंद केजरीवाल ने आगे आकर उनके पीछे उनके परिवार का देखभाल करने की बात कही। इस पूरी कवायद को आम आदमी पार्टी की रणनीति बताया जा रहा है।     
विज्ञापन


आप के कई नेताओं ने लगातार प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को केवल इसलिए परेशान किया जा रहा है, क्योंकि पूरे देश में केवल आम आदमी पार्टी ही भाजपा का मुकाबला कर रही है। आप नेता राघव चड्ढा ने मनीष सिसोदिया को देश का अगला शिक्षा मंत्री तक करार दे दिया। पार्टी ने यहां तक कह दिया कि भाजपा का मुकाबला करने में कांग्रेस और राहुल गांधी से ज्यादा अरविंद केजरीवाल सक्षम हैं। इसे पार्टी की 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई जा रही रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया पलटवार
वहीं, भाजपा ने कहा है कि इस तरह का विक्टिम कार्ड खेलकर आम आदमी पार्टी बच नहीं सकती। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने जिन-जिन नेताओं को सच्चा और ईमानदार बताती रही है, उन सबको जेल जाना पड़ा है। अरविंद केजरीवाल जिस सत्येंद्र जैन के लिए पुरस्कार दिए जाने की बात कह रहे थे, उन्हें अदालत जमानत तक देने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि शराब घोटाले में नियमों का बदलाव कर दिल्ली की जनता के करोड़ों रूपये का गबन किया गया है। मनीष सिसोदिया को इस एक-एक पैसे का जवाब देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed