फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aanad sharma says Rs 2,000 note illegal, accuses PM Modi of ‘financial anarchy’

कांग्रेस ने 2000 रुपये के नोट को बताया गैरकानूनी

Mon, 21 Nov 2016 10:12 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
aanad sharma says Rs 2,000 note illegal, accuses PM Modi of ‘financial anarchy’
- फोटो : getty images

दो हजार रुपये के नोट जारी किए जाने के कदम को कांग्रेस ने अवैध बताया है। तो वहीं, दो हजार के नए नोट में देवनागरी लिपि के प्रयोग की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ में एक जनहित याचिका लगाई गई है, जिसमें दावा किया गया है कि यह लिपि अनुच्छेद 343 (1) के विपरीत है।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को वित्तिय अराजकता की स्थिति में डाल दिया है। उन्होंने पीएम पर 2000 रपये के नोट जारी करते समय कानून का पालन नहीं करने काआरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2000 रपए के नोटों को लाना एक अवैध कृत्य है क्योंकि नए नोट छापने के लिए आरबीआई अधिनियम के तहत जो अधिसूचना जारी करना आवश्यक होता है, वह जारी नहीं की गई और कानून के तहत अनिवार्य बात को नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री और इस कदम को सही बताते के उनके तर्कों का समर्थन कर रहे लोग संविधान और कानून के मामले में अनपढ़ हैं।

2000 के नोट में देवनागरी लिपि के विरोध में याचिका

aanad sharma says Rs 2,000 note illegal, accuses PM Modi of ‘financial anarchy’

वहीं सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ में केपीटी गणेशन ने याचिका दायर कर दो हजार के नए नोट में देवनागरी लिपि के प्रयोग की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। याचिका में दावा किया गया है कि यह लिपि अनुच्छेद 343 (1) के विपरीत है। 

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी की ये नोट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी अंक 2,000 के देवनागरी रूप में है, जो की भारतीय संविधान के खिलाफ है। याचिका में कहा गया है कि अनुच्छेद 343 में प्रावधान है कि शासकीय भाषाओं की स्थिति में किसी प्रकार के बदलाव के लिए कानून की जरूरत है। राज भाषा कानून 1960 में अंकों के प्रयोग में किसी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं है। इसलिए दो हजार के नए नोट को अमान्य घोषित किया जाए।

याचिकाकर्ता के दलील सुनने के बाद कोर्ट ने केन्द्र सरकार के वकील से वित्त मंत्रालय से इस संबंध में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed