फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaj Ke Din 23 September Big News Wednesday PM Narendra Modi Union Ministers Meet UNGA Xi Jinping US Visit

आज के दिन: पीएम मोदी की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के अमेरिका दौरे की शुरुआत

Wed, 23 Sep 2026 05:18 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 23 Sep 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ke Din 23 September Big News Wednesday PM Narendra Modi Union Ministers Meet UNGA Xi Jinping US Visit
आज के दिन। - फोटो : अमर उजाला
आज 23 सितंबर बुधवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट के साथ चिंतन बैठक करेंगे। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा में कई अहम राष्ट्राध्यक्षों के संबोधन होने हैं। इसके अलावा एशियन गेम्स में एक बार फिर भारत के पास अपने लिए मेडल पक्के करने का मौका होगा। 
विज्ञापन


आइये जानते हैं आज के अहम घटनाक्रम...

प्रधानमंत्री की अपने मंत्रिमंडल के साथ करेंगे चिंतन बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 सितंबर को केंद्रीय मंत्रियों के साथ ‘चिंतन बैठक’ करेंगे। इस बैठक में सुधारों, सरकारी योजनाओं, नीतियों, मंत्रालयों के बीच तालमेल और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में कुछ मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों में किए गए काम और अलग-अलग क्षेत्रों में सुधारों को लेकर उठाए गए कदमों पर प्रेजेंटेशन दे सकते हैं। इस दौरान यह चर्चा भी हो सकती है कि सरकारी नीतियों को ज्यादा असरदार कैसे बनाया जाए और उनका फायदा आम लोगों तक तेजी से कैसे पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति आज से अमेरिका दौरे पर
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शिखर वार्ता होगी। बातचीत में व्यापार और टैरिफ, एआई, ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। यह चार महीने के भीतर दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात होगी। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन के मुताबिक, शी और ट्रंप चीन-अमेरिका संबंधों से जुड़े अहम मुद्दों के साथ-साथ विश्व शांति और विकास से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रंप शी जिनपिंग का वाशिंगटन पहुंचने पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत कर सकते हैं। दोनों नेताओं की बैठक 24 सितंबर को होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति के गुजरात दौरे का अंतिम दिन 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुजरात के तीन दिन के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी  दिन है। आज राष्ट्रपति वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।  राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारीज के अभियान 'विश्व नव निर्माण हेतु आध्यात्मिक जागरण’ की भी शुरुआत करेंगी। वड़ोदरा में 'ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस' रिट्रीट सेंटर का भी राष्ट्रपति उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर वह ब्रह्माकुमारीज नाडियाड के अभियान ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति’ की भी वर्चुअल तरीके से शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन

बसपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
बसपा सुप्रीमो ने आज पार्टी के देश भर के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मायावती के भतीजे ईशान को अहम जिम्मेदारी देने की घोषणा हो सकती है। साथ ही अगले वर्ष पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी मंथन होगा। खासकर यूपी, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बसपा सुप्रीमो ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटने को कहा है।

पूर्व सांसद, विधायक बेटे के साथ कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
आजाद समाज पार्टी छोड़ चुके पूर्व सांसद अमीर आलम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम खां आज अपने समर्थकों के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पूर्व सांसद अमीर आलम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से आसपा छोड़ने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

भारत के लिए एशियन खेलों का कार्यक्रम
23 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में भारतीय दल का काफी व्यस्त शेड्यूल रहेगा, जिसमें मुख्य रूप से निशानेबाजी और भारोत्तोलन में पदक की उम्मीदें होंगी। निशानेबाजी में मनु भाकर, सुरुचि इंदर सिंह और ईशा सिंह सुबह 6:15 बजे से महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन व टीम फाइनल में हिस्सा लेंगी। भारोत्तोलन में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू सुबह 10:00 बजे महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में और ज्ञानेश्वरी यादव दोपहर 1:30 बजे 53 किग्रा वर्ग के पदक मुकाबलों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। बैडमिंटन में लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत और सात्विक-चिराग की मौजूदगी वाली भारतीय पुरुष टीम सुबह 11:30 बजे सेमीफाइनल में चीन का सामना करेगी।

नागपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन
आयुष मंत्रालय की ओर से 23 सितंबर को नागपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का आयोजन स्वास्थ्यप्रद कल के लिए आयुर्वेद विषय के तहत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान 'आयुष विजन 2030' रिपोर्ट जारी की जाएगी और गोक्षुर व चंद्रशूर पर सुरक्षा डोजियर, त्वचा विकारों के लिए मानक उपचार दिशानिर्देश तथा अनुसंधान वेब पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे।

आंध्र-ओडिशा तट की ओर बढ़ता गहरा दबाव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव 23 सितंबर की रात को विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट को पार करेगा। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से 22 से 25 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली सरकार का 'सेवा संकल्प अभियान'
दिल्ली सरकार 23 सितंबर से अपने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू कर रही है। 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' थीम पर आधारित इन कार्यक्रमों में प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को वर्दी, बैग, वाटर बोतल और छाते से युक्त 2,500 रुपये मूल्य की विशेष सम्मान किट प्रदान की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed