फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aadhaar Card : Now partial changes can be done on the basis of need, new facility will be available soon By UIDAI CEO Confirmed

Aadhaar 2.0 : आधार कार्ड में अब जरूरत के आधार पर कर सकेंगे आंशिक बदलाव, जल्द मिलेगी नई सुविधा

Wed, 12 Jan 2022 05:25 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 12 Jan 2022 05:25 AM IST
सार

यूआईडीएआई इस समय ब्लॉकचेन तकनीकी और क्वॉन्टम कंप्यूटिंग को इसके साथ जोड़ने पर काम कर रहा है। उन्होंेने कहा कि आधार 2.0 से स्वचालित बायोमीट्रिक मिलान अधिक तेजी से किया जा सकेगा और यह अधिक सुरक्षित भी होगा। 

विज्ञापन
Aadhaar Card : Now partial changes can be done on the basis of need, new facility will be available soon By UIDAI CEO Confirmed
आधार कार्ड अपडेशन - फोटो : istock

विस्तार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सीईओ सौरभ गर्ग ने मंगलवार को कहा कि प्राधिकरण ‘आंशिक सत्यापन’ को सक्षम बनाने वाले समाधानों पर गौर करने के लिए तैयार है। वह ऐसे समाधानों पर उद्योग जगत की राय जानने को उत्सुक हैं। 

विज्ञापन


इंडिया डिजिटल समिट में उन्होंने कहा कि हम आंशिक सत्यापन पर भी गौर करने को तैयार हैं। संभव है कि कुछ लोग सिर्फ उम्र की पुष्टि करना चाहते हों। उनका इससे ज्यादा जानकारी पाने का इरादा न हो। उन्होंने कहा, अब आधार 2.0 की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


यूआईडीएआई इस समय ब्लॉकचेन तकनीकी और क्वॉन्टम कंप्यूटिंग को इसके साथ जोड़ने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधार 2.0 से स्वचालित बायोमीट्रिक मिलान अधिक तेजी से किया जा सकेगा और यह अधिक सुरक्षित भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपका आधार किस बैंक खाते से है लिंक, ऐसे जानें
  • आपके आधार कार्ड का स्टेटस क्या है, इसे जानने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना है।
  • अब यहां आपको चेक योर आधार एंड बैंक अकाउंट लिंकिंग स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना आधार कार्ड का नंबर और सिक्योरिटी कोड डालकर इसे सब्मिट करना है।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। फिर आपको लॉगिन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका आधार कार्ड किन-किन बैंक खातों से लिंक है या नहीं।

आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं

  • आपको जानना है कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, इसके लिए आपको सबसे पहले https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home वेबसाइट पर जाना है और यहां लॉगिन करना है।
  • यहां आपको साइड में लिंक आधार का विकल्प दिखेगा, आपको इस पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • यहां आपको Click here to View the Status if you have already submitted Link Aadhaar request वाले विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद ये खुल जाएगा। यहां आपको अपना पैन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करना है।
  • फिर आपको व्यू लिंक आधार स्टेटस पर क्लिक करना है। इसके बाद अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है, तो यहां Already Linked लिखा नजर आएगा। साथ ही लिंक हुए आधार के आखिरी चार नंबर भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed