{"_id":"5775887b4f1c1b797179af4a","slug":"aadhaar-card-is-necessary-for-scholarship-and-fellowship","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कालरशिप और फेलोशिप के लिए जरूरी हुआ आधार कार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्कालरशिप और फेलोशिप के लिए जरूरी हुआ आधार कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 01 Jul 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्र और शिक्षक आधार कार्ड नहीं है तो बनवा लें। नए सत्र (2016-17) से अनुदान, स्कालरशिप एवं फेलोशिप हासिल करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब अनुदान, स्कालरशिप एवं फेलोशिप आदि सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजा जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एएमयू समेत तमाम विश्वविद्यालयों के कुलपति को इससे संबंधित निर्देश भेज दिया है।
विज्ञापन
यूजीसी सचिव प्रो. जसपाल एस संधू ने एएमयू समेत सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को पत्र लिखकर इससे संबंधित सूचना यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर डालने के साथ ही उसकी कॉपी यूजीसी की डिप्टी सेक्रेटरी (सलेक्शन एंड अवार्ड) डॉ. सुनीता सिवाच को ई-मेल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यदि किसी लाभार्थी के पास आधार कार्ड नहीं है, उसे तत्काल यूनिक आइडेनटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के रीजनल आफिस में पंजीयन कराने का निर्देश दिया है।