फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a Zilla Parishad primary school in Ganeshpur village of Washim district runs only for one student in Maharasht

Maharashtra: महाराष्ट्र के एक प्राथमिक स्कूल में जाता है सिर्फ एक बच्चा, गांव की आबादी 150

Mon, 23 Jan 2023 07:09 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिम
एएनआई, वाशिम Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 07:09 AM IST
विज्ञापन
a Zilla Parishad primary school in Ganeshpur village of Washim district runs only for one student in Maharasht
स्कूल में सिर्फ एक छात्र... - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के गणेशपुर गांव में जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय केवल एक छात्र के लिए चलता है। इस स्कूल में सिर्फ एक बच्चा ही पढ़ने आता है। स्कूल शिक्षक किशोर मानकर का कहना है कि गांव की आबादी 150 है। स्कूल में पिछले दो साल से एक ही छात्र का नामांकन है। स्कूल में मैं अकेला शिक्षक हूं। साथ ही कहा कि मैं उसे सभी विषय पढ़ाता हूं। छात्र को मध्याह्न भोजन सहित सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

ठाणे में पड़ोसी की तीन साल की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को एक दिन पहले तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बिहार का रहने वाला आरोपी पावरलूम वर्कर है। उसने रविवार की शाम अपने पड़ोस में घर के बाहर खेल रही बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को 30 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उन पर बलात्कार और हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed