{"_id":"60829f04dff86170390924c0","slug":"a-working-woman-in-pune-loses-over-4-crore-rupees-to-online-fraud-says-maharashtra-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रॉड: बर्थडे गिफ्ट में आईफोन देने का किया वादा, फिर खाते से उड़ा लिए चार करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फ्रॉड: बर्थडे गिफ्ट में आईफोन देने का किया वादा, फिर खाते से उड़ा लिए चार करोड़ रुपये
Fri, 23 Apr 2021 03:48 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 23 Apr 2021 03:48 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पुणे में काम करने वाली एक 60 वर्षीय महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। महिला के ऑनलाइन ठगों ने 3.98 करोड़ रुपये की रकम ठगी है।
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे से एक ठगी का मामला सामने आया है। पुणे में एक महिला को बर्थडे गिफ्ट में आईफोन देने का लालच देकर कुछ लोगों ने महिला से चार करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला पुणे शहर में एक निजी कंपनी ने सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करती है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला को सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वालों ने कथित रूप से 3.98 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया है। पुलिस की माने तो ठगी करने के बाद इस रकम को 27 अलग-अलग खातों में भेजा गया। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि 3.98 करोड़ रुपये की ये राशि 207 बार के ट्रांजैक्शन से उड़ाई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की उम्र 60 साल है और वो एक निजी कंपनी में काम करती है। साइबर सेल के पुलिस अधिकारी अंकुश चिंतामन के मुताबिक, अप्रैल 2020 में महिला को ब्रिटेन से फेसबुक के जरिए एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इस ऑनलाइन ठग से पांच महीने में ही इस महिला से अपनी दोस्ती मजबूत कर ली और महिला का विश्वास जीत लिया।
विज्ञापन
इसके बाद जब महिला का बर्थडे आया तो ठग ने महिला को बताया कि उसने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर एक आईफोन भेजा है। सितंबर में ठग ने दिल्ली हवाईअड्डे पर गिफ्ट पर लगने वाले सीमा शुल्क को क्लियर करने के बहाने उसे बड़ी रकम देने को कहा। ठगों ने उसे कूरियर एजेंसी वाला और कस्टम अधिकारी बनकर कॉल किया।
कॉल के दौरान महिला को बताया गया कि ब्रिटेन से आई खेप में ज्वेलरी और विदेशी करेंसी है, जिसे लेने के लिए महिला को ज्यादा राशि का भुगतान करना होगा। सितंबर 2020 के बाद से महिला को अबतक 3.98 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लग गया है। हाल ही में साइबर सेल से संपर्क करने के बाद उसे महसूस किया कि उसके साथ धोखा हुआ है।