{"_id":"5c51c5e1bdec2273a74cfa57","slug":"a-women-foot-trapped-in-train-commode","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब करीब डेढ़ घंटे तक कमोड में फंसा रहा महिला का पांव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
...जब करीब डेढ़ घंटे तक कमोड में फंसा रहा महिला का पांव
Thu, 31 Jan 2019 03:54 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 31 Jan 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के शौचालय में फंसी महिला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में एक महिला का पांव फंस गया। महिला ट्रेन की यात्री नहीं थी। महिला का पांव करीब डेढ़ घंटे तक कमोड में फंसा रहा। वेस्टर्न शैली के कमोड को काट कर हटाया गया और महिला को बचा लिया गया।
विज्ञापन
इस घटना के कारण हैदराबाद जा रही चारमीनार एक्सप्रेस की रवानगी में मंगलवार को करीब 20 मिनट की देरी हुई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि महिला घूमते-घूमते चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के इस डिब्बे में पहुंच गई। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रूप से नि:शक्त नजर आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब महिला ने शौचालय का इस्तेमाल करना चाहा तो उसका बायां पांव कमोड में फंस गया। अधिकारी ने बताया कि पांव कैसे फंसा, इस बारे में स्पष्ट पता नहीं है। महिला को कमोड के साथ बाहर लाया गया और कमोड को काटने के बाद उसका पांव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
(इनपुट - भाषा)