फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a woman gang raped after recovering from corona virus get no ambulance to go home from hospital

हैवानियत: कोरोना से ठीक हुई महिला के साथ दुष्कर्म, अस्पताल वालों ने घर जाने के लिए नहीं दी थी एंबुलेंस

Mon, 31 May 2021 08:38 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 31 May 2021 08:38 AM IST
सार

असम में एक महिला के कोरोना से ठीक होने के बाद अस्पताल ने उसे एंबुलेंस देने से मना कर दिया। महिला और उसकी बेटी को मजबूरन 25 किमी पैदल चलकर घर जाना पड़ा लेकिन इसी बीच दो बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

विज्ञापन
a woman gang raped after recovering from corona virus get no ambulance to go home from hospital
असम में एक महिला के साथ दुष्कर्म - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

असम के चराईदेव जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। असम में एक महिला अपना कोरोना से इलाज कराने के बाद घर वापस लौट रही थी, हालांकि अस्पताल प्रशासन ने महिला को घर तक जाने के लिए एंबुलेंस देने से मना कर दिया था, जिस वजह से महिला को पैदल चलकर अपने घर जाना पड़ा।

विज्ञापन


अस्पताल से महिला का घर 25 किमी दूर था और रास्त में दो लोगों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के सूत्रों ने जानकारी दी कि चाय जनजाति समुदाय की महिला को पैदल जाते समय दो लोगों ने जबरदस्ती पकड़ लिया और चाय के बागान में ले गए। ये घटना 27 मई की है और दो दिन बाद पुलिस में इसे लेकर शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन


महिला की बेटी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था और वो लोग होम आइसोलेशन में थे। कुछ दिन बाद मेरे पिता और मां की हालत खराब हो गई और उन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बेटी ने बताया कि जब उसकी मां की रिपोर्ट निगेटिव आई तो अस्पताल प्रशासन ने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने जानकारी दी कि जब अस्पताल वालों से एंबुलेंस के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया और हमें करीब 2,30 बजे डिस्चार्ज किया गया। बेटी ने अस्पताल प्रशासन से पूछा कि क्या वो रात को यहां रुक सकते हैं क्योंकि राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है तो उन्होंने मना कर दिया। 


इधर घटना के दो दिन बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चराईदेव के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुधाकर सिंह ने कहा कि हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। एक मामला दर्ज किया गया है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed