बंगाल में लड़की के साथ बलात्कार का आरोप, लेकिन पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में एक 15 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने बलात्कार का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस का कहना है कि लड़की के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और उसमें ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है।
The postmortem report of the girl who died in Kalagachh of Uttar Dinajpur states the cause of death as effect of poisoning: Police Sources #WestBengal pic.twitter.com/P53dQiFY0O
— ANI (@ANI) July 20, 2020विज्ञापन
बंगाल पुलिस की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और इसमें लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम में बताया गया है कि बच्ची की मौत ज्यादा जहरीली पदार्थ पीने से हुई है। लड़की के शरीर पर कोई घायल होने के निशान नहीं है।
हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि लड़की को पहले अगवा किया गया और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया गया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
प. बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में 15 साल के बच्ची की लाश मिली थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन करना शुरू किया। कोलकाता के उत्तर में स्थित चोपरा में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन इतना तेज हो गया कि पुलिस ने इसे रोकने के लिए लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लिया।
शाम को करीब पांच बजे पुलिस को लगा कि भीड़ शांत हो चुकी है लेकिन अचानक ही दूसरे रास्ते से भीड़ ने धनुष-बाण से पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया। मृतक लड़की की बहन के मुताबिक, उसकी बहन ने अभी दसवीं कक्षा पास की थी। शनिवार की रात अचानक गायब हो जाने के बाद लड़की के घरवाले उसे ढूंढते रहे और लड़की का शव एक पेड़ के पास मिला।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि लड़की के साथ कथित तौर बलात्कार किया गया है और उसकी हत्या कर दी है। पुलिस को उस जगह से दो मोटरसाइकिल, एक जहर की बोतल और मोबाइल फोन मिला है। यह फोन फिरोज नामक शख्स का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस के पास सबूत हैं कि लड़की पहले से फिरोज को जानती थी।
West Bengal: Locals hold protest, block road and set police vehicles & public buses on fire against an alleged gang-rape & murder of a girl in Kalagachh in Uttar Dinajpur. Heavy security deployed at the site. pic.twitter.com/Jbo2x8j2Ru
— ANI (@ANI) July 19, 2020