फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A third-party system disruption has been affecting check-in systems at various airports, says Air India.

Air India: देशभर के एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम दुरुस्त, तकनीकी दिक्कतें खत्म; सभी उड़ानें समय पर संचालित

Wed, 03 Dec 2025 01:55 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 03 Dec 2025 01:55 AM IST
सार

देश के कई हवाई अड्डों पर तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को चेक-इन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। हालांकि अब एयर इंडिया ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि थर्ड-पार्टी सिस्टम पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। जानिए किस वजह से ये परेशानी आई थी...

विज्ञापन
A third-party system disruption has been affecting check-in systems at various airports, says Air India.
एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम में तकनीकी दिक्कत - फोटो : ANI

विस्तार

देश के कई हवाई अड्डों पर अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। चेक-इन सिस्टम ठप होने से कई एयरपोर्ट्स पर काउंटरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को अपनी उड़ान पकड़ने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ा। स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई यात्रियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। हालांकि कुछ घंटों की बाधा के बाद एयर इंडिया ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि तकनीकी दिक्कत पैदा करने वाला थर्ड-पार्टी सिस्टम पूरी तरह ठीक कर दिया गया है। कंपनी के अनुसार अब सभी हवाई अड्डों पर चेक-इन प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है और कोई देरी नहीं हो रही है। एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर संचालित की जा रही हैं और यात्रियों को अब बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - DRDO: भारत ने रचा कीर्तिमान, डीआरडीओ ने पायलट को बचाने वाले स्वदेशी 'एस्केप सिस्टम' का किया सफल परीक्षण
विज्ञापन


एअर इंडिया ने साझा किया ताजा अपडेट
एअर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि थर्ड-पार्टी सिस्टम पूरी तरह बहाल हो गया है और अब सभी एयरपोर्ट पर चेक-इन की प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है। हमारी सभी उड़ानें अपने तय समय के अनुसार संचालित हो रही हैं। हम अपने यात्रियों का समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

जानिए किस वजह से ये परेशानी आई थी
वहीं इसे लेकर पहले एअर इंडिया ने एक्स पर कहा था  कि यह समस्या थर्ड-पार्टी सिस्टम में आई खराबी के कारण हुई है, जिससे चेक-इन प्रक्रिया धीमी हो गई। हालांकि अब सिस्टम धीरे-धीरे ठीक हो रहा है, लेकिन स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में अभी थोड़ा समय लग सकता है।


 

यात्रियों से अपील से एअर इंडिया ने की अपील
इसके साथ एअर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति (फ्लाइट स्टेटस) जरूर जांच लें। एयरलाइंस ने यात्रियों से कहा कि अपनी यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि असुविधा न हो। एयरलाइन ने यात्रियों का धैर्य और समझदारी के लिए आभार जताया है।

यह भी पढ़ें - एअर इंडिया की बड़ी लापरवाही: बिना AR सर्टिफिकेट के विमान ने भरी कई उड़ानें, DGCA ने किया ग्राउंड; जांच शुरू

नवंबर महीने में जीपीएस स्पूफिंग की समस्या
इससे पहले नवंबर महीने की शुरुआत में भी हवाई सेवाओं के संचालन पर बड़ा असर पड़ा था। दिल्ली हवाई अड्डे पर करीब 800 उड़ानें प्रभावित हुईं थी। इस दौरान एटीसी की तरफ से ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में खराबी बताया गया था। लेकिन इसे लेकर केंद्र सरकार ने संसद में एक लिखित बयान में स्वीकार किया है कि दिल्ली समेत देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर जीपीएस स्पूफिंग की समस्या हुई थी, यानी इन सभी हवाई अड्डों पर आने और यहां से उड़ान भरने वाले विमान जीपीएस स्पूफिंग का शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed