{"_id":"629e1c2f4240e326f7090a08","slug":"a-successful-training-launch-of-an-intermediate-range-ballistic-missile-agni-4-carried-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"AGNI-4 Missile: भारत को मिली एक और अहम कामयाबी, अग्नि-4 का परीक्षण हुआ सफल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AGNI-4 Missile: भारत को मिली एक और अहम कामयाबी, अग्नि-4 का परीक्षण हुआ सफल
Mon, 06 Jun 2022 09:06 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 06 Jun 2022 09:06 PM IST
सार
इस मिसाइल लॉन्च ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ सिस्टम की विश्वसनीयता के पैमाने को हासिल किया।
विज्ञापन
अग्नि मिसाइल (file photo)
- फोटो : ANI
विस्तार
मिसाइल और रक्षा क्षेत्र में भारत ने आज एक और अहम सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -4 का आज सफल परीक्षण किया गया। आज लगभग शाम साढ़े सात बजे एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप ओडिशा में इसका परीक्षण किया गया। यह एक प्रशिक्षण परीक्षण था। मिसाइल लॉन्च ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ सिस्टम की विश्वसनीयता के पैमाने को हासिल किया।
देश की सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि सफल परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए नियमित उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च का हिस्सा था। मंत्रालय ने कहा कि लॉन्च ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ सिस्टम की विश्वसनीयता को भी पूरा किया। सफल परीक्षण एक विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध क्षमता रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
भारत ने सोमवार को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-4 मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रशिक्षण प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया, जिससे देश की सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। रक्षा मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि परीक्षण शाम करीब साढ़े सात बजे किया गया। अग्नि-4 का सफल परीक्षण भारत की विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता की नीति की पुष्टि करता है।