जम्मू-कश्मीर: पुलवामा से एके- 47 राइफल के साथ लापता हुआ पुलिसकर्मी, विभाग में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक पुलिसकर्मी एके-47 राइफल समेत लापता बताया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिसकर्मी पंपोर पुलिस स्टेशन में तैनात था और ड्यूटी के बाद से ही उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। ड्यूटी के समय उसके पास एक एके-47 राइफल थी, जिसे उसने ड्यूटी पूरी होने के बाद वापस जमा नहीं किया था।
वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पुलिसकर्मी के अगवा होने की आशंका से इनकार नहीं किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लापता हुए पुलिसकर्मी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
#JammuAndKashmir: A Special Police Officer goes missing after reportedly leaving from Pampore police station with an AK-47 rifle. More details awaited. pic.twitter.com/wXRytXINTl
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 27, 2018
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ईद की छुट्टी पर घर जा रहे राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले से आतंकियों ने अगवा किए जाने के बाद मार दिया था। इसके बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर में रमजान के दौरान एकतरफा संघर्ष विराम के कारण आतंकवादियों के खिलाफ बंद हुआ ऑपरेशन ऑल आउट दोबारा और दुगुनी ताकत से शुरू करने का ऐलान कर दिया।
ये भी पढ़ें- पुख्ता सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, श्रद्धालु इंतजामों से हुए खुश
बताते चलें कि पत्रकार शुजात बुखारी और सेना के जवान औरंगजेब की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या के बाद बदली परिस्थितियों के बीच बुधवार की सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के घेरे में रवाना हुआ। इस जत्थे में कुल 1904 श्रद्धालु हैं, जिनमें 1554 पुरुष, 320 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।