फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Pune man dies after wife punches him on face for not taking her to Dubai to celebrate birthday

Maharashtra: जन्मदिन पर दुबई नहीं ले गया पति तो नाराज पत्नी ने जड़ा मुक्का, नाक पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत

Sat, 25 Nov 2023 12:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 25 Nov 2023 12:03 PM IST
सार

शुक्रवार को दंपति के बीच बहस हुई। इस बहस में पत्नी ने अपने पति के नाक में मुक्का मार दिया, इससे पीड़ित के नाक से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
A Pune man dies after wife punches him on face for not taking her to Dubai to celebrate birthday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे शहर में 38 वर्षीय व्यक्ति को उसकी नाराज पत्नी ने मुक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. दरअसल, पत्नी अपने जन्मदिन पर दुबई जाना चाहती थी, लेकिन व्यक्ति उसे नहीं ले जा पाया। नाराज पत्नी ने फिर अपने पति के चेहरे पर मुक्का मारकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार को वनवाड़ी इलाके में घटी। मृतक की पहचान निखिल खन्ना एक रियल इस्टेट डेवलपर के तौर पर की गई है। जांच के दौरान मालूम चला कि मृतक की 36 वर्षीय पत्नी रेनुका का 18 सितंबर को जन्मदिन था। वह अपना जन्मदिन दुबई में मनाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने इस मांग को पूरा नहीं कर पाए। इसके अलावा पांच नवंबर को उनकी शादी की सालगिरह थी। इस दौरान वह अपने पति से कुछ अच्छे तोहफे की उम्मीद कर रही थी। महिला अपने किसी रिश्तेदार के जन्मदिन के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन इस पर भी उसे अपने पति की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन


शुक्रवार को दंपति के बीच बहस हुई। इस बहस में पत्नी ने अपने पति के नाक में मुक्का मार दिया, इससे पीड़ित के नाक से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित को ससून जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस बात की जांच चल रही है कि महिला ने अपने पति को केवल मुक्के से ही मारा था या किसी वस्तु का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्होंने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed