{"_id":"5dd2895c8ebc3e54e1004c30","slug":"a-pil-filed-in-bombay-high-court-demanding-ban-on-tiktok","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की मांग
Mon, 18 Nov 2019 05:42 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 18 Nov 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Tik Tok logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर वीडियो एप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। याचिका में बताया गया है यह एप बिना फिल्टर किए आपत्तिजनक सामग्री दिखाकर देश के युवाओं को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
यह याचिका 11 नवंबर को मुंबई निवासी हिना दरवेश ने दर्ज करवाई जो तीन बच्चों की मां हैं। इसकी प्रतियां सोमवार को उपलब्ध कराई गईं। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि टिकटॉक के उपयोग से कई आपराधिक घटनाएं हो रही हैं जिनमें कुछ मौतें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
टिकटॉक एक ऐसा एप्लिकेशन है जिसका उपयोग छोटे लिप-सिंकिंग कॉमेडी या संगीत वीडियो बनाने और अपलोड करने या शेयर करने के लिए किया जाता है। इस एप को 2017 में चीनी डेवलपर कंपनी बाइटडांस ने लॉन्च किया था।
विज्ञापन
हिना दरवेश के मुताबिक पिछले साल मद्रास उच्च न्यायालय में भी इसी तरह की याचिका दायर की गई थी, जिसमें यौन सामग्री के चलते एप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।