{"_id":"5d6acfb18ebc3e0152558057","slug":"a-person-was-beaten-to-death-on-suspicion-of-black-magic-in-malkangiri-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में टोना टोटके के शक में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में टोना टोटके के शक में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला
Sun, 01 Sep 2019 01:21 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्कानगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्कानगिरी
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में कुछ लोगों ने एक 40 वर्षीय युवक को टोना टोटका करने के शक में पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। घटना बृहस्पतिवार रात की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जिले में आदिवासी समूह के बीच यह इस माह की दूसरी ऐसी घटना है। मरने वाले की पहचान जागा कबासी के रूप में हुई है। गांव का देबा बेंजामी कुछ दिनों से बीमार था, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद उसके परिजनों को शक हुआ कि बेंजामी की मौत कबासी द्वारा किए गए टोना टोटके के कारण हुई। गुस्साए परिजन कबासी के घर पहुंचे और उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। कबासी के परिजनों ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इससे पहले पांच अगस्त को एक व्यक्ति को टोना टोटके के शक में मार डाला था।
विज्ञापन