फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A new dawn of confidence', President Nitin Nabin's message on the swearing-in of the BJP government in Bengal

Nitin Nabin: ‘विश्वास की एक नई सुबह’, बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण पर अध्यक्ष नितिन नवीन का संदेश

Sat, 09 May 2026 10:35 AM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 09 May 2026 10:35 AM IST
सार

आज पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी बीच भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह विश्वास की एक नई सुबह है। आईए जानतें हैं कि उन्होंने और क्या कहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
A new dawn of confidence', President Nitin Nabin's message on the swearing-in of the BJP government in Bengal
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : एक्स/भाजपा

विस्तार

पश्चिम बंगाल में शनिवार को  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार बनने जा रही है। शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस घटनाक्रम को विश्वास की एक नई सुबह बताया है। इसके साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि राज्य विकास और शासन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  बंगाल में शुभेंदु सरकार: भव्य शपथ ग्रहण समारोह, जानें कार्यक्रम में कौन-कौन नेता होंगे शामिल
विज्ञापन


नई उम्मीद का प्रतीक- अध्यक्ष नवीन
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर लिखा,’ नवीन ने कहा कि बंगाल में भाजपा शासन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और बेहतर शासन के लिए लोगों के बीच नई उम्मीद का प्रतीक है। उन्होंने लिखा 'विश्वास की एक नई सुबह। आज बंगाल में सूर्य की पहली किरण नई आशा और विश्वास लेकर आई है'।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल के विकास, सुरक्षा, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों, सुशासन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आम जनता के भरोसे के साथ शपथ- अध्यक्ष नवीन
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, 'आम जनता के भरोसे के साथ बंगाल में नई सरकार शपथ ले रही है। वंदे मातरम।' भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। शुभेंदु ने नंदीग्राम और भाबनीपुर, दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। भाबनीपुर से उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।



यह भी पढ़ें-  West Bengal CM: बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने क्यों नहीं की शादी? खुद बताई वजह

आज हैं शपथ ग्रहण
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सरकार का गठन 4 मई को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसने राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया है।

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने औपचारिक रूप से शुभेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता और पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री घोषित किया। विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद, जिसने राज्य में तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से चले आ रहे शासन का अंत कर दिया, नव निर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed