फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a muslim man donated his land for construction of temple in karnataka

लोगों की दिक्कत देख पिघला मुस्लिम शख्स, हनुमान मंदिर के लिए दान की करोड़ों की जमीन

Wed, 09 Dec 2020 02:01 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
a muslim man donated his land for construction of temple in karnataka
एचएसजी बाशा - फोटो : एएनआई
इन दिनों देश में धार्मिक असिहष्णुता और लव जिहाद जैसे मुद्दे सुनाई दे रहे हैं। इन सबके बीच कर्नाटक में गंगा-जमुनी तहजीब की एक तस्वीर सामने आई है। बेंगलुरू में एक मुस्लिम शख्स ने एक मंदिर के लिए अपनी जमीन दान में दे दी। छोटे से मंदिर में लोगों को पूजा-पाछ करने में परेशानी होती थी। अब मुस्लिम व्यक्ति के द्वारा दी गई जमान पर मंदिर का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर के लिए जमीन दान करने वाले एचएमजी बाशा 55 साल के हैं। उनका कार्गो का व्यापार है।  बाशा के पास बैंगलुरू के मायलापुरा में करीब 3 एकड़ की जमीन थी। इस जमीन के पास एक प्राचीन हनुमान मंदिर था। लोगों की मान्यता के अनुसार यह मंदिर बहुत प्राचीन है। यहां सैकड़ों लोग पूजा-पाठ करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

लोगों की परेशानी को देखकर जमीन दान कर दी

मंदिर की जमीन काफी छोटी है। वहां पर पूजा-पाछ करने में लोगों को दिक्कत होती है। मंदिर कमिटी के लोग मंदिक का विस्तार करना चाहते थे। ताकि वहां पर पूजा-पाठ करने के लिए किसी को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लेकिन जिस जमीन पर वह मंदिर का विस्तार करना चाहते थे वह जमीन बाशा की थी। कमिटी के लोगों ने कई बार बाशा से बात करनी चाही लेकिन उनकी हिम्मत नहीं पड़ी। अंत में बाशा ने जब मंदिर में लोगों को सकरे स्थान पर पूजा करते हुए देखा, तो उन्होंने खुद से मंदिर को जमीन दान देने की बात कमिटी से कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों में है जमीन की कीमत

बाशा की यह जमीन बेंगलुरू के ओल्ड मद्रास रोड पर है। बताया जाता है कि वह इलाका बहुत पॉश है। जमीन की लोकेशन मेन रोड पर होने के कारण इसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही है। बाशा की दानवीरता को देखकर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। उनकी तारीफ के लिए मंदिर कमेटी के लोगों ने मंदिर के बाहर पोस्टर, होर्डिंग और बैनर लगाने का फैसला लिया है।

मंदिर निर्माण का काम हुआ शुरू

मंदिर के लए जमीन मिलने के बाद श्री वीरांजनेयास्वामी देवालया सेवा ट्रस्ट ने मंदिर का निर्माण चालू कर दिया है। मंदिर के ट्रस्टी भायरे गौड़ा ने बताया कि एचएमजी बाशा ने मंदिर के निर्माण के लिए पूरे मन से जमीन दान की है। मंदिर के लोग काफी खुश हैं कि मुसलमान होने के बावजूद बाशा ने मंदिर के लिए अपनी जमीन दान में दे दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed