फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A microlight aircraft crashed in Assam during a routine sortie, Two Air Force personnel killed

असम: जोरहाट में ट्रेनिंग के दौरान विमान हादसा, 2 पायलट की मौत 

Thu, 15 Feb 2018 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोरहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, जोरहाट Updated Thu, 15 Feb 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
A microlight aircraft crashed in Assam during a routine sortie, Two Air Force personnel killed
प्रतीकात्मक तस्वीर

असम के माजुली द्वीप में गुरुवार को इंडियन एयरफोर्स के एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हेलीकाप्टर ने जोरहाट जिले के रोरिया एअर बेस से उड़ान भरी थी। दुर्घटना दोपहर बाद एक बजे हुई। सरकारी सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त विंग कमांड जय पाल जेम्स और टी. वत्स के तौर पर की गई है। माजुली के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे और हेलीकाप्टर के मलबे के बारे में सूचना दी।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुमोईमारी चापोरी में हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही वायु सेना और रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वायु सेना ने हादसे की जांच के आदेश दिये हैं। उक्त हेलीकाप्टर रूटीन उड़ान पर था। सूत्रों ने बताया कि तकनीकी वजहों से हादसा होने का संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed