फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A man enter in the Kerala bhawan with a knife Threatened to kill CM Pinarayi Vijayan

केरल भवन में चाकू लेकर घुसा आदमी, सीएम को मारने की धमकी दी

Sun, 05 Aug 2018 04:33 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
A man enter in the Kerala bhawan with a knife Threatened to kill CM Pinarayi Vijayan
फाइल फोटो

केरल भवन में शनिवार को एक आदमी हाथ में चाकू लेकर घुस आया और मुख्यमंत्री पी. विजयन को मारने की धमकी देने लगा। संयोग से केरल के मुख्यमंत्री विजयन उस समय भवन के अंदर ही मौजूद थे। इस शख्स के धमकी देने पर भवन परिसर में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


देखने में मानसिक रूप से बीमार लग रहे इस आदमी को एक सुरक्षाकर्मी ने बातों में उलझाया और बाकी सुरक्षाकर्मियों ने पीछे से दबोचकर किसी तरह अपने कब्जे में कर लिया। उसके हाथ में मौजूद मेडिकल कागजातों से उसकी पहचान केरल के कदावूर निवासी विमल राज के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, कागजातों में मौजूद मेडिकल रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि 46 वर्षीय विमल मानसिक रूप से 80 फीसदी अस्थिर है। 

उसे नियमों के अनुसार एफआईआर दर्ज करने के बाद इलाज के लिए शाहदरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज में भेज दिया गया है। इस घटना का वीडियो भी शनिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed