फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Leading french Luxury Brand group Chanel appoints Leena Nair as new CEO How Chanel Became A Leading Luxury Brand From Hats To Fashion

Leena Nair Chanel’s New CEO: हैट से फैशन तक शेनेल कैसे एक अग्रणी लग्जरी ब्रांड बन गया, इसे शुरू करने वाले फैशन डिजाइनर की कहानी

Wed, 15 Dec 2021 04:46 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Wed, 15 Dec 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार
गैब्रियेल महिलाओं की फैशन की जरूरतों को बेहद गहराई से समझती थीं। उनकी इसी समझ ने उनकी उद्यमी महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाया। उनके प्रमुख फ्रांसीसी फैशन हाउस शेनेल ने निस्संदेह बीसवीं सदी में महिलाओं पर एक स्थायी प्रभाव डाला है। 20वीं सदी की शुरुआत में पेरिस की गली में स्थापित शेनेल दुनिया का अग्रणी लग्जरी ब्रांड बन गया। 
 
loader
A Leading french Luxury Brand group Chanel appoints Leena Nair as new CEO  How Chanel Became A Leading Luxury Brand From Hats To Fashion
लीना नायर - फोटो : Twitter : @LeenaNairHR

विस्तार

एफएमसीजी कंपनी यूनिलीवर  की चीफ ह्यूमन रिसॉर्सेज ऑफिसर लीना नायर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अब फ्रांस की लग्जरी ब्रांड शेनेल के साथ काम करेंगीं। शेनेल ने मंगलवार को लंदन में लीना नायर को अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जिक्युटिव नियुक्त किया है। शेनेल ने बताया है कि लीना नायर जनवरी से यानी नए साल से ग्रुप में शामिल होंगी।  एलेन वर्थाइमर, जो अपने भाई जेरार्ड वर्थाइमर के साथ इस ब्रांड के मालिक हैं, नायर के कंपनी में शामिल होने के बाद वैश्विक कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। शेनेल मुख्य तौर पर फैशन, ज्वेलरी, घड़ियां, चश्मे, परफ्यूम, मेकअप और स्किन केयर से जुड़ा ब्रांड है। इसका मुख्यालय अब यूके में है। 


किसने शुरू किया शेनेल
इसकी स्थापना 1910 में फ्रेंच फैशन डिजाइनर गैब्रियेल बोनोल शेनेल उर्फ ‘कोको’ ने की थी। उन्होंने एक टोपी बुटीक के रुप में इसकी शुरुआत की थी। बाद में शेनेल शब्द फ्रेंच में ठाठ का उपशब्द बन गया।  उन्होंने लंबे समय तक पेरिस के फैशन जगत पर राज किया। उनके सुरुचिपूर्ण ढंग से डिजाइन किए गए फैशन परिधानों ने महिलाओं को जटिल और असुविधाजनक कपड़ों को त्यागने के लिए मजबूर किया। धीरे-धीरे नवाचारों से बनाए गए उनके पर्स, गहने, क्लासिक सूट और खास तौर पर छोटी काली पोशाक काफी मशहूर हो गए। 

शेनेल
शेनेल - फोटो : social Media

गैब्रियेल का जन्म फ्रांस के एक ग्रामीण इलाके के गरीब परिवार में हुआ था।  उनकी मां की मृत्यु हो गई थी  और उनके पिता ने उन्हें अनाथालय में छोड़ दिया था। लेकिन कहा जाता है कि उनकी चाची ने उन्हें सिलाई करना सिखाया और यहीं से उनके फैशन डिजाइनर बनने का रास्ता खुल गया। हाउस ऑफ शेनेल नामक छोटी सी दुकान गैब्रियेल ने पहली बार 1910 में खोली। 

कोको ने जल्दी ही अपनी उत्कृष्ट और खूबसूरती से सजाए गए टोपियों से सुर्खियां पा लीं। उन्होंने कुछ समय तक कैफे गायक के रूप में भी काम किया। बाद में कुछ लोगों का साथ मिलने पर 1913 में अपना एक स्टोर खोला, जहां उन्होंने जर्सी स्वेटर और महिलाओं के लिए खेल के कपड़े बेचने लगीं। वास्तव में यहीं से शेनेल कॉउचर ब्रांड पैदा हुआ।

गैब्रियेल कोको के डिजाइन ने सादगी और आराम पर जोर दिया और फैशन उद्योग में क्रांति ला दी। 1920 के दशक के अंत तक शेनेल कथित तौर पर लाखों की कीमत का था और इत्र प्रयोगशाला, कपड़ा मिल और आभूषण कार्यशाला में 2000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने 1921 में फ्रांस के सबसे प्रतिभाशाली इत्र निर्माताओं में से एक अर्न्स्ट बीक्स की मदद से परफ्यूम बनाना शुरू किया। वे अपना परफ्यूम पेश करने वाली पहला प्रमुख फैशन डिजाइनर थीं और परफ्यूम की खूशबू और पैकेजिंग ने उन्हें बहुत मशहूर कर दिया। 

शेनेल कलेक्शन
शेनेल कलेक्शन - फोटो : Twitter : @CHANEL
परफ्यूम की खूशबू ऐसे फैल गई
गैब्रियेल कोको के डिजाइन ने सादगी और आराम पर जोर दिया और फैशन उद्योग में क्रांति ला दी। 1920 के दशक के अंत तक शेनेल कथित तौर पर लाखों की कीमत का था और इत्र प्रयोगशाला, कपड़ा मिल और आभूषण कार्यशाला में 2,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला। 1921 में उन्होंने फ्रांस के सबसे प्रतिभाशाली इत्र निर्माताओं में से एक अर्न्स्ट बीक्स की मदद से परफ्यूम बनाना शुरू किया। वे अपना परफ्यूम पेश करने वाली पहला प्रमुख फैशन डिजाइनर थीं और परफ्यूम की खूशबू और पैकेजिंग ने उन्हें बहुत मशहूर कर दिया। 

बिजनेस बंद करना पड़ा
1939 में द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने पर उन्होंने अपना बिजनेस बंद कर दिया। नाजी कब्जे के दौरान एक जर्मन राजनयिक के साथ उनके कथित रिश्तों ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया  और वह 1954 तक फैशन की दुनिया में वापस नहीं आईं। इसके बाद वे फिर लौटीं और एक सुंदर स्कर्ट के साथ एक कॉलरलेस, ब्रैड-ट्रिम कार्डिगन जैकेट परिधाना पेश किया। उन्होंने अपने क्लासिक लुक को बरकरार रखते हुए बेल-बॉटम पैंट और अन्य इनोवेशन भी पेश किए।

1971 में उनकी मृत्यु के बाद, शेनेल के कॉउचर हाउस का नेतृत्व बाद में कई डिजाइनरों ने किया। मशहूर डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड ने (1983–2019) सबसे लंबे समय तक और बेहद  प्रभावशाली ढंग से इसकी कमान संभाली। 1990 के दशक में शेनेल परफ्यूम बनाने और मार्केटिंग में दुनिया भर में आगे निकल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जो हर 10 साल में केवल एक नई खुशबू पेश करती है। वर्ष 2019 में महामारी से पहले इसने 12.3 बिलियन डॉलर की बिक्री की थी। इस वर्ष बिक्री में दोहरे अंकों की वृद्धि की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed