Assam: कछार में 40 करोड़ से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी की कुछ लोग नशीले पदार्थ की तस्करी करने के मौके में हैं। ऐसे में एसटीएफ और कछार जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम ने एक अभियान चलाया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कछार जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम ने 40-50 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया।
सिलचर इलाके की घटना
एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी की कुछ लोग नशीले पदार्थ की तस्करी करने के मौके में हैं। ऐसे में एसटीएफ और कछार जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम ने एक अभियान चलाया। उन्होंने कछार जिले के सिलचर इलाके में एक चार पहिया वाहन को रोका।
एक लाख टैबलेट जब्त
टीम ने वाहन रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोग घबरा गए। बाद में पुलिस ने वाहन रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 2.5 किलोग्राम हेरोइन और एक लाख टैबलेट जब्त किए गए। एसटीएफ और कछार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
40-45 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ
अधिकारी ने कहा कि 2.5 किलोग्राम हेरोइन की कीमत करीब 40-45 करोड़ रुपये आंकी गई है। एसटीएफ गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आगे की जांच जारी है।
नवी मुंबई में 18.05 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त
नवी मुंबई पुलिस ने छापों की दो कार्रवाई में 18.05 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने खारघर रेलवे स्टेशन के पास जाल बिछाया और 32 और 34 साल की उम्र के दो नाइजीरियाई व्यक्तियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नाइजीरियाई व्यक्तियों के पास से 4.40 लाख रुपये मूल्य की कुल 44 ग्राम मेथाक्वालोन बरामद की गई। विज्ञप्ति के मुताबिक एएनसी ने एक अन्य मामले में एपीएमसी थाना क्षेत्र में छापा मारा और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके पास से 2.60 ग्राम एलएसडी नामक मादक द्रव्य जब्त किया गया। बाजार में इसका मूल्य 13.65 लाख रुपये है। इसमें यह भी बताया गया है कि सोमवार को तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को मादक पदार्थ कहां से मिले और वे इसे किसे बेचना चाहते थे।