फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a five year old son come alone in domestic flight from delhi to bengaluru meet his mother after three months

पांच साल का विहान अकेला पहुंचा दिल्ली से बंगलूरू, एयरपोर्ट पर लेने आई मां

Mon, 25 May 2020 01:15 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 25 May 2020 01:15 PM IST
सार

  • पांच साल का विहान विमान से अकेले दिल्ली से आया बंगलूरू
  • लॉकडाउन से पहले दिल्ली में दादा-दादी के यहां फंस गया था
  • बंगलूरू के एयरपोर्ट पर विहान की मां लेने आईं

विज्ञापन
a five year old son come alone in domestic flight from delhi to bengaluru meet his mother after three months
पांच साल का विहान शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

आज से घरेलू उड़ानों का सफर शुरू हो गया है और इस सफर में एक पांच साल के बच्चे की अनोखी कहानी सामने आई है। पांच साल का यह बच्चा अकेले फ्लाइट में बैठकर दिल्ली से बंगलूरू आया। यह सुनने में काफी आश्चर्यजनक लग रहा है लेकिन ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


देश में लगे लॉकडाउन की वजह से घरेलू उड़ानें बंद थीं और लोग लंबी यात्रा नहीं कर पा रहे थे। आज से घरेलू उड़ानों की शुरुआत हुई तो तीन महीने से अपनी मां से दूर विहान भी पहली बार अपनी मां से मिला।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने से दिल्ली में था विहान

a five year old son come alone in domestic flight from delhi to bengaluru meet his mother after three months
विहान के साथ उसकी मां - फोटो : ANI

दिल्ली से बंगलूरू की उड़ान में विहान अकेले बैठकर आया। विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन महीने से अपने दादा-दादी के साथ दिल्ली में था। लॉकडाउन लगने से पहले वो दिल्ली गया था और बाद में वहीं फंसा रह गया।

दिल्ली से विहान अकेले बंगलूरू आया और यहां के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उसकी मां उसे लेने आई। विहान को फ्लाइट के स्टाफ ने उनकी मां तक सुरक्षित पहुंचाया। विहान की मां ने बताया कि सावधानी का ध्यान रखते हुए उन्होंने अपने बेटे को गले नहीं लगाया।

दिल्ली से कर्नाटक पहुंचे दो विमान

a five year old son come alone in domestic flight from delhi to bengaluru meet his mother after three months
दिल्ली से कर्नाटक पहुंचे दो विमान - फोटो : ANI

घरेलू उड़ानों के शुरू होने के बाद से दिल्ली से अबतक कर्नाटक एयरपोर्ट पर दो विमान उतर चुके हैं जिनमें से एक में विहान शर्मा बैठकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed