मुंबई: कोलाबा के ससून डॉक के पास कबाड़ गोदाम में लगी आग पर काबू, कोई हताहत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में कोलाबा के ससून डॉक के निकट कबाड़ के गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के चार बजे आग पर काबू पाया गया।अधिकारी ने कहा कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
दक्षिण मुंबई के ससून डॉक के निकट कबाड़ के एक गोदाम में शनिवार रात आग लग गई थी। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शनिवार देर रात पौने दो बजे एक मंजिला गोदाम में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।