{"_id":"61d27e8202977801a136766f","slug":"a-crew-member-of-cordelia-cruise-mumbai-goa-ship-tested-covid-positive-over-2-000-others-on-board-are-being-tested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़कंप: आर्यन खान ड्रग केस से जुड़े क्रूज पर क्रू सदस्य और 66 यात्री संक्रमित, 2000 लोग फंसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हड़कंप: आर्यन खान ड्रग केस से जुड़े क्रूज पर क्रू सदस्य और 66 यात्री संक्रमित, 2000 लोग फंसे
Mon, 03 Jan 2022 10:11 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:11 AM IST
सार
नए साल पर मुंबई से गोवा जा रहे एक जहाज पर कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। मरीज को अभी पृथकवास में रखा गया है। साथ ही जहाज पर सवार 2000 लोगों की भी जांच की जा रही है। इन लोगों की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कितने लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी यात्रियों से क्रज पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
कॉर्डेलिया आईआरसीटीसी क्रूज
- फोटो : कॉर्डेलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समुद्र की लहरों पर ड्रग पार्टी में शामिल होने के आरोपों में आर्यन खान की गिरफ्तारी से विवाद में घिरा क्रूज शिप कार्डेलिया एक बार सुर्खियों में है। अब क्रूज के चालक दल और 66 यात्रियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण इस पर सवार 2016 यात्री समुद्र में ही फंस गए हैं।
विज्ञापन
कॉर्डेलिया क्रूज मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था। अभी यह गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर क्रूज टर्मिनल के पास है। गोवा सरकार ने जहाज को तट पर लंगर डालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। नतीजे में यह बीच समुद्र में ही खड़ा हुआ है। क्रू का सदस्य पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी यात्रियों का कोरोना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया। अब संक्रमित क्रू और यात्रियों को जहाज के भीतर ही आइसोलेट किया गया है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति जहाज से न उतरे।
विज्ञापन
मुंबई से गोवा, लक्षद्वीप व कोच्चि की कराता है सैर
इस क्रूज को मुंबई से गोवा, लक्षद्वीप और कोच्चि के लिए बुक किया जा रहा है। कोरोना परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विदेशी दौरा 2022 में शुरू किया जाएगा। क्रूज में रेस्त्रां, बार, ओपन सिनेमा, थियेटर, कॉन्फ्रेंस रूम, बच्चों के खेलने की जगह, जिम और अस्पताल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
जहाज के अंदर बने पूल के आसपास ज्यादातर पार्टियां आयोजित की जाती हैं। इस पर 3000 से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं। जहाज पर एक यात्रा के लिए 17,700 रुपये से लेकर 53,100 रुपये तक किराया देना पड़ता है।
क्रूज पर पहले भी तोड़े गए हैं कोविड नियम
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के दौरान लगाया गया आपदा प्रबंधन कानून लागू है। इसके तहत बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों पर जाने और दो गज की दूरी का नियम मानना अनिवार्य है। हालांकि, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद क्रूज पर जारी पार्टी का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यह स्पष्ट था कि यहां मौजूद लोगों में से किसी ने इन नियमों का पालन नहीं किया था।
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 510 मामले
क्रू सदस्य एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अभी तक सिर्फ एक ही क्रू स्टाफ संक्रमित पाया गया है और बाकी सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है । महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, ओमिक्रॉन के 510 नए मामले सामने आए हैं।
इस दौरान 193 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में पिछले 16 दिन से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य सरकार ने राज्य में मामलों में वृद्धि को देखते हुए खुले या बंद स्थानों पर समारोहों में लोगों के एकत्र होने की संख्या 50 तक सीमित कर दी है।