{"_id":"5c0b8273bdec2241be1deed9","slug":"a-board-was-put-up-at-the-gate-of-a-mosque-in-vadodara-banning-muslim-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद ने मुस्लिम भाजपा नेता को किया प्रतिबंधित, लिखा- प्रवेश वर्जित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मस्जिद ने मुस्लिम भाजपा नेता को किया प्रतिबंधित, लिखा- प्रवेश वर्जित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
जहीर कुरैशी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वडोदरा में स्थित मस्जिद के गेट पर एक बोर्ड लटका हुआ है। जिसमें मुस्लिम भाजपा नेता को प्रतिबंधित करते हुए उन्हें प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा कि यह फिलहाल साफ नहीं है कि किसने यह बोर्ड लगाया है।
विज्ञापन
वडोदरा के यकूटपुरा क्षेत्र में स्थित मस्जिद के गेट पर यह बोर्ड लगा हुआ था। जिसमें लिखा है, जहीर कुरैशी, भाजपा की राज्य इकाई के अल्पसंख्यक नेता को ट्रस्टी के आदेशानुसार मस्जिद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह बोर्ड यहां किसने लगाया है।
विज्ञापन
कुरैशी ने कहा कि कुछ लोगों को दिल्ली में भाजपा के मुस्लिम नेताओं के साथ उनका एक बैठक में हिस्सा लेना अच्छा नहीं लगा। यह बैठक बाबरी विवाद का समाधान निकालने के लिए बुलाई गई थी। घटना के बाद मस्जिद के ट्रस्टियों ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उनका कहना है कि कुरैशी को प्रतिबंधित करने को लेकर उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन