फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Bangladeshi man sexually harassed a flight attendant on flight at Mumbai Airport Maharashtra

Maharashtra: मुंबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी यात्री गिरफ्तार, फ्लाइट अटेंडेंट के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

Fri, 08 Sep 2023 12:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 08 Sep 2023 12:07 PM IST
सार

आरोपी मस्कट से मुंबई के रास्ते बांग्लादेश जाने वाले विमान में सफर कर रहा था। मुंबई में विमान के उतरने के ठीक आधे घंटे पहले वह अपनी सीट से उठकर फ्लाइट अटेंडेंट को गले लगाकर उसे किस करने की कोशिश की।

विज्ञापन
A Bangladeshi man sexually harassed a flight attendant on flight at Mumbai Airport Maharashtra
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने एक 30 वर्षीय बांग्लादेशी युवक को मस्कट-ढाका विमान में फ्लाइट अटेंडेंट के साथ यौन उत्पीड़ने करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह घटना गुरुवार को तब घटी जब विस्तारा के विमान को कुछ देर के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया था। 
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद दुलाल के तौर पर की गई है जो मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। वह मस्कट से मुंबई के रास्ते बांग्लादेश जाने वाले विमान में सफर कर रहा था। मुंबई में विमान के उतरने के ठीक आधे घंटे पहले वह अपनी सीट से उठकर फ्लाइट अटेंडेंट को गले लगाकर उसे किस करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


जब अन्य केबिन क्रू ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो आरोपी उनपर भड़कने लगा। फ्लाइट कैप्टन ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फ्लाइट कैप्टन ने आरोपी को अनियंत्रित यात्री घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होने के बाद आरोपी को सुरक्षा बलों के समक्ष पेश किया गया। उसे वहां से सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया। फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में स्थानीय कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में रखने की इजाजत दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed