{"_id":"5d7cf6538ebc3e93b147b9e2","slug":"a-bamboo-laden-truck-rear-ended-the-car-of-maharashtra-minister-sudhir-mungantiwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रक ने महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
Sat, 14 Sep 2019 09:17 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 14 Sep 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
सुधीर मुनगंटीवार
- फोटो : सोशल मीडिया
बांस लदे एक ट्रक ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में राज्य के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की कार में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को हुए इस हादसे के दौरान मंत्री कार में ही थे।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जब हादसा हुआ तब मंत्री की कार उमरी पोटदार और बल्लरशाह में तेमभुरना की ओर जा रही थी। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है और उस वक्त मंत्री कार में थे। हालांकि घटना में मंत्री या कोई और हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मंत्री की कार उमरी पोतदार और बल्लारशाह (बल्लारपुर) के तेंभुरना की ओर जा रही थी तभी यह घटना हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बांस से लदा ट्रक बमनी फाटा से आ रहा था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मुनगंटीवार अपने आधिकारिक कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।