फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   97 years ago the school which was founded by Mahatma Gandhi is going to shut

97 साल पहले महात्मा गांधी ने रखी थी जिस स्कूल की नींव, वही बंद होने की कगार पर पहुंचा

Fri, 28 Sep 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Updated Fri, 28 Sep 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
97 years ago the school which was founded by Mahatma Gandhi is going to shut
राष्ट्रीय शाला

30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस स्कूल में संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे जहां महात्मा गांधी पढ़ा करते थे। हालांकि इस स्कूल से कुछ ही दूरी पर एक स्कूल स्थित है जिसकी 1921 में खुद महात्मा गांधी ने नींव रखी थी। हालांकि अब यह स्कूल फंड की कमी के कारण बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। इसका नाम राष्ट्रीय शाला है जो स्कूल संग्रहालय से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 1970 और 2000 के बीच यहां लगभग 1000 बच्चों का दाखिला हुआ था। लेकिन जब राष्ट्रीय शाला ट्रस्ट (आरएसटी) के पास दान आने बंद हो गए तब इस संख्या में कमी आने लगी। साल 2017-2018 के दौरान यहां केवल 37 बच्चे रह गए हैं। स्कूल के बंद होने की घोषणा से सभी बच्चे अब किसी और स्कूल में दाखिला लेंगे।
विज्ञापन


स्कूल को महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई के लिए छात्रों को तैयार करने के मकसद से खोला था। इसके संविधान को भी उन्होंने ही लिखा था। वह यहां प्रार्थना किया करते थे और 1939 में उन्होंने यहीं पर उपवास भी किया था। दक्षिण अफ्रीका से वापस आने के बाद बापू को लगा था कि गुलामी की असली जड़ ब्रिटिश शिक्षा है और इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी के इसी विचार का नतीजा राष्ट्रीय शाला थी। यहां स्थानीय भाषाओं में शिक्षा दी जाती है। हाल ही में आरएसटी ने एक बुकलेट जारी करके लोगों से इस ऐतिहासिक संस्थान को बचाने के लिए सहयोग करने की अपील की थी। बुकलेट में लिखा था, 'हमें प्राथमिक स्कूल और म्यूजिक स्कूल के लिए सरकारी नियमों के अनुसार अनुदान नहीं मिल रहा है। संस्थान को 25 से 30 लाख रुपये हर साल चाहिए जिससे गांधीवादी विचारों की गतिविधियां चलती रहें।' 


स्कूल के महासचिव और प्रबंधक ट्रस्टी जीतू भट्ट ने कहा, हमें हर साल 8.30 लाख रुपये स्कूल चलाने के लिए चाहिए लेकिन हमारे पास फंड नहीं हैं। हमारे पास स्कूल को बंद करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है।' पैसे की कमी के लिए स्कूल के ट्रस्टीज ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को भी खत लिखा है। भट्ट ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था लेकिन पीएम के दौरे की वजह से यह मुलाकात आगे बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed