फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   95 percent antibodies lasting a year after corona virus infection

कोरोना वायरस: संक्रमण के बाद साल भर बाद तक टिक रही 95 फीसदी एंटीबॉडी

Fri, 01 Oct 2021 05:56 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Oct 2021 05:56 AM IST
सार

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब लगातार कमी आ रही है और स्वस्थ होने की दर बढ़ रही है। रिकवरी रेट करीब 98 फीसदी पहुंच गया है। 

विज्ञापन
95 percent antibodies lasting a year after corona virus infection
COVID-19 antibody - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का कहना है कि एक बार संक्रमित होने के बाद किसी भी व्यक्ति में विकसित होने वालीं एंटीबॉडी करीब एक वर्ष से भी अधिक समय तक टिक सकती हैं।

विज्ञापन


अभी तक कई ऐसे वैज्ञानिक अध्ययन आए हैं, जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि 95 फीसदी तक एंटीबॉडी 12 महीने से भी अधिक समय तक रहती हैं। इस अवधि तक यह एंटीबॉडी उक्त व्यक्ति का संक्रमण से बचाव करने में मदद करती हैं।
विज्ञापन


आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की तीसरी खुराक (बूस्टर डोज) पर फिलहाल विचार नहीं किया जा रहा है, क्योंकि तीन महीने पहले जून में चौथे सीरो सर्वे में पता चला था कि दूसरी लहर के दौरान 67% से भी अधिक आबादी संक्रमण की चपेट में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए वैक्सीन जल्द
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि जायडस कैडिला फॉर्मा कंपनी की डीएनए वैक्सीन की कीमत को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। यह तीन खुराक वाली वैक्सीन है। अभी सरकार से कंपनी के साथ बातचीत चल रही है। बहुत ही कम समय में वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम में उपलब्ध होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed