फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   93 thousand corona virus cases found in one day and 513 people died

खतरनाक स्तर पर कोरोना: 10 राज्यों में 91 फीसदी से अधिक संक्रमित, 197 दिन बाद 93 हजार से ज्यादा मामले

Mon, 05 Apr 2021 05:58 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Apr 2021 05:58 AM IST
सार

  • 24 मार्च से देश में हर दिन 50 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं।
  • देश में 197 दिन बाद मिले 93,249 संक्रमित।
  • 12 राज्य आए चपेट में, 513 लोगों की कोरोना संक्रमण से गई जान।
  • देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है, जिनमें से 6,91,597 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
93 thousand corona virus cases found in one day and 513 people died
सैपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना मामलों और मौतों में बढ़ाेतरी की दर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। इनमें 91 फीसदी से अधिक मामले और मौतें 10 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र, पंजाब व छत्तीसगढ़ में स्थिति बेहद नाजुक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शीर्ष अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी गई। इस बीच, देश में बीते 24 घंटे में 93,249 नए मरीज मिले और 513 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले, 197 दिन पूर्व 18 सितंबर को एक दिन में 93 हजार मामले मिले थे। 24 मार्च से हर दिन 50 हजार से ज्यादा संक्रमित मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।    

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुछ हफ्तों से आठ राज्यों में ही गंभीर हालात  थे, लेकिन अब 12 राज्य कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आ चुके हैं। फिलहाल देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,24,85,509 हो गई है, जिनमें से 6,91,597 सक्रिय मामले हैं। 1,64,623 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। एक फरवरी को 8,635 नए मरीज मिले थे। एक दिन में यह संख्या इस साल सबसे कम थी। अब इसमें 11 गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि, अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम व त्रिपुरा में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी  की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वक्त ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी। इसी साल एक फरवरी को 8,635 नए कोरोना मामले मिले थे। एक दिन में कोरोना मामलों की यह संख्या इस साल सबसे कम थी। अब इस संख्या में 11 गुना की बढ़ोतरी हो चुकी है।

तीन राज्यों में दौरा करेंगे केंद्रीय दल, 6 से 14 अप्रैल तक विशेष जागरूकता अभियान
हर दिन बढ़ते कोरोना वायरस के नए मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापक प्रतिबंध पर सख्ती से कदम उठाने के आदेश दिए हैं। रविवार को केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में कोरोना संक्त्रस्मण तेजी से फैल रहा है वहां व्यापक प्रतिबंधों के साथ कठोर कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए महाराष्ट्र सहित तीन राज्यों में केंद्रीय दल भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 6 से 14 अप्रैल तक देश भर में कोरोना से बचाव के लिए जनभागीदारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कहा है।

महाराष्ट्र और पंजाब में रोजाना तेजी से पांव पसार रहा कोरोना

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और पंजाब में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। इसके बाद चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और गुजरात शीर्ष पांच राज्य हैं जहां कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कैबिनेट सचिव द्वारा सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ हुई बैठक में ये नतीजा सामने आया है। पिछले सात दिनों में रोज मिले नए मामलों के अनुसार, महाराष्ट्र में 3.6 फीसदी जबकि पंजाब में 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में 31 मार्च तक पिछले दो सप्ताह में 4,26,108 केस जबकि पंजाब में 35,754 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से पिछले दो सप्ताह में हुई मौतों की बात करें तो 31 मार्च तक देश में हुई कुल मौतों में से 60 फीसदी मौतें महाराष्ट्र और पंजाब में ही हुई हैं। 

11 राज्य अति संवेदनशील
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ग्यारह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा को अति संवेदनशील की सूची में रखा है। इन राज्यों में तेजी से बढ़ते मामलों और मौतों को देख यहां ज्यादा ध्यान देने की जरूरत बताई है। इन राज्यों में 90 फीसदी कोरोना के नए मामले मिले हैं, जबकि 31 मार्च तक पिछले 14 दिनों में 90.5 फीसदी मरीजों की मौत हुई हैं।

कोरोना जांच की दर बढ़ाने पर जोर
केंद्र लगातार कोरोना जांच बढ़ाने पर जोर दे रहा है ताकि, पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी से कम पर आए। इसके साथ ही 70 फीसदी जांच आरटी-पीसीआर से कराने पर भी जोर है। गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में चल रहे मरीजों की नियमित निगरानी पर जोर देने को कहा है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 25 से 30 लोगों को 72 घंटे के भीतर तलाशने और उन्हें आइसोलेट करने को कहा है।

लड़ाई को पूरी तरह तैयार रहें राज्य...केंद्र ने राज्यों को महामारी की दूसरी लहर से लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा है। आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था दुरूस्त करने को कहा है। इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल के तहत एम्बुलेंस को भी तैयार रखने के लिए कहा है।  संविदा पर पर्याप्त स्टाफ भी तैयार रखने को कहा है।

महाराष्ट्र में सप्ताहांत में लॉकडाउन, हर दिन रात्रि कर्फ्यू 
महाराष्ट्र में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए उद्धव सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। कैबिनेट की बैठक में सप्ताहांत में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया। साथ ही रात्रिकालीन कर्फ्यू भी लागू रहेगा। रात में सिर्फ अति आवश्यक सेवा वालों को ही अनुमति होगी।

इस दौरान बस, ट्रेन और रिक्शा चलने की अनुमति होगी और बस में सिर्फ उतने ही लोग यात्रा कर सकेंगे, जितनी उसकी सीटें होगी। सप्ताहांत लॉकडाउन के अलावा सोमवार रात 8 बजे से सख्त प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे।

अक्षय, गोविंदा भी संक्रमित
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और गोविंदा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों दिग्गज अभिनेताओं ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। दोनों ने अपने संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच करवाने की अपील की है। 

टीका लगाने के बाद भी डीजी हेल्थ और मेदांता के निदेशक पॉजिटिव

उप्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ.डीएस नेगी, उनके स्टाफ ऑफिसर डॉ. पंकज श्रीवास्तव और निजी सचिव दयाशंकर पांडेय भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके अलावा मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक व एसजीपीजीआई के पूर्व निदेशक डॉ. राकेश कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य महानिदेशालय में सबसे पहले महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी के स्टाफ ऑफिसर डॉ. पंकज श्रीवास्तव की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद जब महानिदेशक और उनसे जुड़े अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों की आरटीपीसीआर जांच हुई तो अन्य लोग भी पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेशन में निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय के सभी कर्मचारियों के अधिकतर कर्मचारियों-अधिकारियों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। कुछ लोगों को एक डोज लगाई गई है। जल्द ही उनकी भी दोनों डोज लगा दी जाएंगी।

दिल्ली में चार माह बाद कोरोना के  4033 मरीज मिले, 21 की मौत
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को चार महीने बाद कोरोना संक्रमण के चार हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। बीते 24 घंटे में 4033 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 21 मरीजों की मौत हो गई। पिछले साल 4 दिसंबर के बाद पहली बार एक दिन में चार हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, वहीं, मौतों का आंकड़ा भी तीन माह बाद 20 से ज्यादा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 2677 रोगी ठीक हुए। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 6,76,414 हो गई है और 6,51,351 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 11,081 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.64 फीसदी और संक्रमण दर 4.54 फीसदी है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 2,917 हुई। वहीं एक दिन में 250 से ज्यादा रेड जोन बनाए गए हैं।

निजी अस्पतालों में बेड की क्षमता 10 फीसदी बढ़ाई
स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड की क्षमता 15 से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दी है। वहीं, कोरोना जांच अन्य राज्यों की तुलना में पांच गुना अधिक की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed