फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   90 Newly Elected MLA out of 230 In Madhya Pradesh declared criminal cases against themselves ADR Report

रिपोर्ट में खुलासा: मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित 90 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले, 230 में से 205 करोड़पति

Thu, 07 Dec 2023 05:15 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 07 Dec 2023 05:15 AM IST
सार

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 90 में से 34 के खिलाफ गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में केस दर्ज हैं। 90 दागी विधायकों में से 51 भाजपा के हैं, 38 कांग्रेस और एक भारतीय आदिवासी पार्टी से है। वर्ष 2018 की तुलना में इस बार दागियों की संख्या थोड़ी कम हुई है। 2018 में 94 दागी विधायक चुने गए थे।

विज्ञापन
90 Newly Elected MLA out of 230 In Madhya Pradesh declared criminal cases against themselves ADR Report
मध्यप्रदेश विधानसभा भवन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में जीतने वाले 230 विधायकों में से 90 यानी 39 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। डेमोक्रेटिक रिफॉर्म एसोसिएशन (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक 90 में से 34 के खिलाफ गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में केस दर्ज हैं। 90 दागी विधायकों में से 51 भाजपा के हैं, 38 कांग्रेस और एक भारतीय आदिवासी पार्टी से है। वर्ष 2018 की तुलना में इस बार दागियों की संख्या थोड़ी कम हुई है। 2018 में 94 दागी विधायक चुने गए थे।

विज्ञापन


राज्य में 12 फीसदी महिला विधायक
दिलचस्प बात यह है कि लाडली बहना योजना के नाम पर महिलाओं के वोट से चुनाव में भाजपा को बंपर जीत मिली और कांग्रेस ने भी महिलाओं के लिए तमाम योजनाओं के वादे किए। लेकिन, 230 में से केवल 27 यानी 12 फीसदी विधायक ही महिला चुनी गई हैं। इस बार चुने गए 230 में से 205 यानी 89 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। इनमें से 144 भाजपा से और 61 कांग्रेस से जुड़े हैं। 2018 में 187 विधायक करोड़पति थे। रतलाम से भाजपा के विधायक चेतन्य कश्यप सबसे अमीर विधायक हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 296 करोड़ रुपये है। इसी तरह विजयराघवगढ़ के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक 242 करेाड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, कांग्रेस में कमलनाथ 134 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर विधायक हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित विधायकों में 17 दागी
इधर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीतने वाले 90 विधायकों में से 17 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें छह के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच और डेमोक्रेटिक रिफॉर्म एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में 24 यानी 27 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। इस तरह पिछले बार की तुलना में इस बार दागी विधायकों की संख्या में कमी आई है। इन 17 विधायकों में से 12 भारतीय जनता पार्टी के हैं, जबकि 5 कांग्रेस के हैं। इसी तरह से गंभीर आपराधिक मामलों का सामना करने वालों में भाजपा के चार और कांग्रेस के 2 विधायक शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव और अटल श्रीवास्तव कांग्रेस के बड़े चेहरे हैं, जिनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 विधायक करोड़पति
छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित 90 में से 72 विधायक करोड़पति हैं। पिछली विधानसभा की तुलना में इस सूची में चार विधायक अधिक हैं। राज्य में करोड़पति विधायकों में भाजपा शीर्ष पर हैं। हाल ही में हुए चुनावों में भारी जीत हासिल करने वाली भाजपा के 43 विधायक करोड़पति हैं। कांग्रेस 29 करोड़पति विधायकों के साथ दूसरे स्थान पर है। हाल ही में हुए चुनाव में 90 सीटों में से भाजपा ने 54 और कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है।


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच की ओर से किए गए विश्लेषण के अनुसार, भाजपा के 80 प्रतिशत और कांग्रेस के 83 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। इस बार के राज्य विधानसभा चुनावों में जीतने वाले प्रति उम्मीदवार की औसत संपत्ति 5.25 करोड़ रुपये है, जबकि 2018 के विधानसभा चुनावों में यह 11.63 करोड़ रुपये थी। 33.86 करोड़ की संपत्ति के साथ भाजपा के पहली बार चुने गए विधायक भवन बोहरा (पंडरिया सीट) करोड़पति विधायकों में शीर्ष पर हैं, इसके बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल (पाटन निर्वाचन क्षेत्र) 33.38 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed