फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9 january 2026 major events

आज के दिन: महिला प्रीमियर लीग का आगाज, कफ सिरप और एयर प्यूरीफायर मामले पर सुनवाई

Fri, 09 Jan 2026 05:02 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 09 Jan 2026 05:02 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 9 जनवरी। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
9 january 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 9 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज से महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत होने वाली है। वहीं, कुछ अहम मामलों की अदालतों में सुनवाई भी होगी। 

विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग का आगाज

शुरुआत खेल से। आज से महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन का आगाज है। नौ जनवरी से पांच फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में 22 मैच होंगे। उद्घाटन समारोह में मशहूर रैपर हनी सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज परफॉर्म करेंगी। इसके बाद गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के बीच शुरुआती मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर मुंबई तो टीम इंडिया की उप कप्तान स्मृति मंधाना आरसीबी की कप्तानी करती नजर आएंगी। ( संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करेंगे 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा में रहेंगे। 9 जनवरी को वे भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस बार सम्मेलन का विषय “विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान” है। सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को देश के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा का अनुभव कराएगी।
 
विज्ञापन

जेपी नड्डा का पश्चिम बंगाल दौरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर हैं। 9 जनवरी को वह सुबह चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) कोलकाता का दौरा करेंगे। वहीं, नादिया के कल्याणी स्थित एम्स में विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग, ट्रॉमा और आपातकालीन चिकित्सा विभाग और न्यूमेटिक ट्यूब सिस्टम का उद्घाटन करेंगे।

एयर प्यूरीफायर मामले पर सुनवाई 
शुक्रवार को एयर प्यूरीफायर मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। कोर्ट ने सरकार को 10 दिनों में जवाब दखिल करने को कहा था। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एयर प्यूरीफायर को 'मेडिकल डिवाइस' घोषित कर उस पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की जनहित याचिका (पीआईएल) का केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में कड़ा विरोध किया गया था। ( संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

कफ सिरप मामले पर सुनवाई 
कफ सिरप मामले में शुक्रवार को वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी। कफ सिरप तस्करी गिरोह के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता और शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल को 3 जनवरी को अपर जिला जज (फास्ट ट्रैक) मनोज कुमार की अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख नौ जनवरी तय की थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 
 

अरावली के लिए एनएसयूआई की साइकिल यात्रा
दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत शृंखला में गिनी जाने वाली अरावली पर्वत के बचाव में शुक्रवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की साइकिल यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा  9 जनवरी को दोपहर 1 बजे सरिस्का से शुरू होगी। इसके 12 जनवरी की रात तक दिल्ली बॉर्डर पहुंचने का अनुमान है। 
 

सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती 
आज पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती है। उनका जन्म 9 जनवरी 1927 को हुआ था। सिलयारा, उत्तराखंड जन्मे सुंदरलाल बहुगुणा एक प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और चिपको आंदोलन के प्रमुख नेता थे। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उन्होंने चिपको आंदोलन की शुरुआत की थी। 2001 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 21 मई 2021 को उनका निधन हो गया था। 

हिमा दास का जन्मदिन

आज के दिन ही स्वर्ण परी के नाम से जानी जाने वाली हिमा दास का जन्म हुआ था। असम के एक छोटे से गांव कांधूलिमारी (नगांव जिला) में जन्मी हिमा फिनलैंड टेम्पेरे में आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
 

अंटार्कटिक में पहले भारत अभियान दल पहुंचा था
आज से 44 साल पहले आज के दिन ही भारत का पहला अभियान दल अंटार्कटिक पहुंचा था। इस टीम में कुल 21 सदस्य थे। इसका नेतृत्व डॉ. एस जेड कासिस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed