{"_id":"606e1d2b537c6f6a75245545","slug":"9-and-11-class-students-will-promote-without-pass-exam-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट : महाराष्ट्र में बिना परीक्षा के पास किए जाएंगे 9वीं व 11वीं के विद्यार्थी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट : महाराष्ट्र में बिना परीक्षा के पास किए जाएंगे 9वीं व 11वीं के विद्यार्थी
Thu, 08 Apr 2021 02:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:29 AM IST
सार
- 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
छात्राएं...
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 9वीं और 11वीं की परीक्षा नही ली जाएगी। बुधवार को राज्य की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष 9वीं व 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
गायकवाड ने कहा कि कोरोना के कारण छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान के मद्देनजर भविष्य में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने पहली से आठवीं तक के बच्चों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया था। दूसरी ओर 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन