{"_id":"5fc515928ebc3e9bd760dd69","slug":"85-year-old-man-arrested-in-a-case-of-sexual-harassment-of-a-five-year-kid-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 85 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 85 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
Mon, 30 Nov 2020 09:23 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, केंद्रपाड़ा (ओडिशा)
पीटीआई, केंद्रपाड़ा (ओडिशा)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में पांच साल की एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में 85 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अउल पुलिस थाने के निरीक्षक एसके प्रधान ने कहा कि गांव में राशन की दुकान चलाने वाले सुनाकर पात्रा पर आरोप है कि उसने रविवार शाम में बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दुकान में बुलाया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी और पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच की गई है। सुनाकर पात्रा पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन