फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   82 thousand crore indigenous defense equipment will be purchased from indian companies

स्वदेशी कंपनियों से खरीदे जाएंगे 82 हजार करोड़ के रक्षा उपकरण

Mon, 16 May 2016 03:34 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
82 thousand crore indigenous defense equipment will be purchased from indian companies
रक्षा हथियार का होगा सौदा - फोटो : Getty

रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी कंपनियों से 82979 करोड़ के उपकरणों की खरीद के लिए 94 समझौते किए हैं। स्वदेशी कंपनियों से विमानों, हैलीकॉप्टरों, मिसाइलों, रडारों और अन्य उपकरणों की खरीद की योजना है। यह कदम रक्षा उपकरणों में मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है, जिसके लिए प्रावधान सरल बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की क्षमताओं के भरपूर उपयोग की रणनीति पर अमल शुरू हो गया है। तीन साल में विदेशी कंपनियों से 56 टेंडरों पर हस्ताक्षर हुए, जिनके तहत 53684 करोड़ के उपकरणों की खरीद की जाएगी। इसके अलावा भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन


इसके लिए लाइसेंसिंग के नियम उदार बनाए जा रहे हैं, ताकि स्वदेशी निजी कंपनियां रक्षा उपकरणों के निर्माण में प्रोत्साहित हो सकें। साथ ही रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाई जा रही है ताकि भारतीय रक्षा उद्योग आधुनिक एवं नई तकनीक से उपकरण तैयार कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 5114 करोड़ की खरीद

82 thousand crore indigenous defense equipment will be purchased from indian companies
मेक इन इंडिया - फोटो : Getty

देश में विकसित और निर्मित उपकरणों को मेक इन इंडिया के तहत वरीयता दी जाएगी। नई रक्षा अधिप्राप्ति प्रक्रिया एक अप्रैल से लागू की गई है। इससे स्वदेशी कंपनियों को प्राथमिकता मिलने लगेगी। निजी उद्योगों को उत्पादन एजेंसियों और तकनीकी हस्तांतरण के भागीदार के रूप में शामिल करने की योजना है। 

सूत्रों के मुताबिक, 2014 में हथियारों और गोला बारूद की खरीद के लिए 5594 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इसमें से 5490 करोड़ रुपये मूल्य की खरीद हुई है। यह कुल आवंटन का 98 प्रतिशत है। इसी तरह 2015-16 में 5339 करोड़ के आवंटन के बाद 5114 करोड़ रुपये मूल्य के हथियार खरीदे गए। यह आवंटन का 96 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed