फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8139 new corona infected in one day 223 killed in Maharashtra

महाराष्ट्र : एक दिन में बढ़े 8139 नए कोरोना संक्रमित, 223 की मौत

Sun, 12 Jul 2020 04:41 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 12 Jul 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
8139 new corona infected in one day 223 killed in Maharashtra
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
देश में कोरोना संक्रमित सबसे ज्यादा मरीजों वाले राज्य महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 8139 नए संक्रमित सामने आए जबकि 223 लोगों की मौत हो गई। इससे महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 46 हजार 600 हो गई है जबकि सूबे में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 10 हजार 116 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि राज्य में एक लाख 36 हजार से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। शनिवार को 4360 लोगों को संक्रमण से निजात मिली और अस्पतालों से घर भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का औसत 55.55 फीसदी है जबकि मौत का औसत 4.1 फीसदी है। वर्तमान में 6 लाख 80 हजार लोग होम क्वारंटीन हैं जबकि संस्थागत क्वारंटीन लोगों की संख्या 47,376 है।
विज्ञापन

मुंबई में 39 की मौत

कोरोना का हॉटस्पॉट बनी मुंबई में शनिवार को 1284 नए मरीज सामने आए जबकि 39 मरीजों की मौत हो गई। इससे मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 हजार 745 हो गई है जबकि 5244 लोगों की जान जा चुकी है। बीते 24 घंटे में मुंबई, ठाणे, मीरा-भाईंदर, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, पालघर, वसई-विरार, पनवेल और रायगढ़ महानगरपालिका क्षेत्र में कुल 4410 नए संक्रमित मिले और 116 मरीजों की मौत हुई। इस तरह मुंबई महानगर क्षेत्र में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 68 हजार 585 हो गई है जबकि अब तक 7179 लोगों की मौत हो चुकी है।  

 

बीएमसी सहायक आयुक्त की कोरोना से मौत

शनिवार को बीएमसी के एक सहायक आयुक्त अशोक खैरनार की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। खैरनार एच-ईस्ट वार्ड यानी सांताक्रुज, बांद्रा पूर्व इलाके में कार्यरत थे। शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का आवास मातोश्री भी इसी विभाग में है। इस इलाके में कोरोना वायरस का संक्रमण को बहुत ही तेज गति से नियंत्रित किया गया था। मुंबई में यह पहला इलाका था जहां कोरोना वायरस से तकरीबन मुक्ति मिल चुकी थी। खैरनार को अंधेरी स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली।

अब तक 100 कर्मचारियों की हो चुकी है मौत

मुंबई महानगर में कोरोना के खिलाफ मैदान में डटे बीएमसी के अनेक अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक बीएमसी के करीब 100 कर्मचारियों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed