फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   81 Percent work completed of India 1st vertical lift Railway Sea Bridge Pamban Bridge

इतिहास रचने की ओर रेलवे: देश की पहली वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का 81 फीसदी काम पूरा, जानिए क्या है इसकी खासियत

Tue, 25 Oct 2022 01:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 25 Oct 2022 01:41 PM IST
सार

भारत की पहली वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज- पंबन ब्रिज का 81% काम पूरा हो गया है, जो कि भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है।

विज्ञापन
81 Percent work completed of India 1st vertical lift Railway Sea Bridge Pamban Bridge
भारत की पहली वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज - फोटो : Twitter@Indian Railway

विस्तार

देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल जल्द ही इतिहास रचने जा रही है। दरअसल, भारत की पहली वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज का 81 फीसदी काम पूरा हो गया है, जो कि भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है। रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय रेल के मुताबिक इस ब्रिज की पाइलिंग का भी काम पूरा हो गया है।  99 में से 76 गर्डर भी लॉन्च कर दिए गए हैं। नया पुल वर्तमान पंबन रेलवे पुल की जगह लेगा, जो 104 साल पुराना है। इसे वर्तमान रेल पुल के समानांतर बनाया जा रहा है। पुल से रामेश्वरम क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जानें इसकी खासियत
पंबन सी ब्रिज में जहाजों के क्रॉस-नेविगेशन की अनुमति देने के लिए वर्टिकल लिफ्ट स्पैन तकनीक होगी। पुल में 75 मीटर लंबी केंद्रीय स्पैन होगी जो जहाजों को पुल के नीचे से पार करने की अनुमति देगी। इस पुल में प्रत्येक में 25 मीटर के 100 स्पैन होंगे। बंगाल की खाड़ी में बार-बार उत्पन्न होने वाली प्रतिकूल मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, पुल के स्तंभों के लिए स्टेनलेस स्टील के सुदृढीकरण सहित नवीनतम तकनीक को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इसी साल तैयार हो जाएगा पूरा पंबन ब्रिज
दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि पुराना पंबन पुल 24 फरवरी, 1914 को शुरू किया गया था। अब 108 साल बाद समय आ गया है कि नई तकनीकों के साथ आगे बढ़ना होगा। इस पुल की अनुमानित लागत करीब 250 करोड़ रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed