{"_id":"64c4d43f952483e9f70af060","slug":"8-people-including-3-women-killed-in-explosion-at-firecracker-unit-in-tamil-nadu-krishnagiri-district-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले की पटाखा इकाई में विस्फोट, तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले की पटाखा इकाई में विस्फोट, तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत
Sat, 29 Jul 2023 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 29 Jul 2023 06:14 PM IST
सार
कृष्णागिरी के पुलिस अधीक्षक सरोज कुमार ठाकोर ने बताया कि पझायापेट्टई इलाके में रवि नाम के व्यक्ति की पटाखा फैक्ट्री के अंदर विस्फोट हुआ। आग आसपास की दुकानों और घरों तक फैल गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले में शनिवार को एक पटाखा इकाई में विस्फोट में तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों और घायलों को सांत्वना दी है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जिले के पझायापेट्टई में पटाखा बनाने वाले गोदाम में अचानक हुए विस्फोट से कई लोग घायल हो गए। विस्फोट से इकाई के पास के घर और कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। प्रभावितों को बचाने के लिए पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
बीते दिन विरुधुनगर में गई थी दो की जान
पुलिस अधीक्षक ठाकुर ने बताया कि सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है और कुछ अन्य घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। यहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इससे पहले मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आसपास की दुकानों और घरों तक फैल गई आग
कृष्णागिरी के पुलिस अधीक्षक सरोज कुमार ठाकुर ने बताया कि पझायापेट्टई इलाके में रवि नाम के व्यक्ति की पटाखा फैक्ट्री के अंदर विस्फोट हुआ। आग आसपास की दुकानों और घरों तक फैल गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।
सीएम स्टालिन ने जताया दुख
मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बोगनपल्ली गांव के पझायापेट्टई में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में अप्रत्याशित विस्फोट में आठ लोगों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैंने बचाव और राहत गतिविधियों की निगरानी और तेजी लाने के लिए खाद्य मंत्री आर चक्रपाणि को नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना में मरने वालों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने का भी एलान किया है। ये राशि उन्हें मुख्यमंत्री जन राहत कोष से दी जाएगी।
साथ ही एक आधिकारिक बयान में उनके हवाले से कहा गया है कि सीएम ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों के लिए उचित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
पीएम मोदी ने किया सहायता राशि का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को लेकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि तमिलनाडु के कृष्णागिरि में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद हादसे से बहुत दुखी हूं, जिसमें बहुमूल्य जिंदगियों की हानि हुई। इस बेहद कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
तमिलनाडु के राज्यपाल ने भी जाहिर किया दुख
वहीं, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह दुर्घटना में बहुमूल्य जिंदगियों के नुकसान से बहुत दुखी हैं। राज्यपाल ने अपने ट्वीट कर कहा, "मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
गृहमंत्री शाह ने जताया दुख
कृष्णागिरी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये दुर्घटना दुखद है। मैं मृतकों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।