फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 coaches of Agartala – Lokmanya Tilak Terminus derailed at Dibalong station in Assam

Assam: अगरतला-लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Thu, 17 Oct 2024 06:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 17 Oct 2024 06:52 PM IST
सार

असम के दीमा हसाओ जिले के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
8 coaches of Agartala – Lokmanya Tilak Terminus derailed at Dibalong station in Assam
असम में टला बड़ा हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

असम के दीमा हसाओ जिले के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन




ट्रेन के पटरी से उतरने की जानकारी नहीं
उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजकर 55 मिनट पर हुए इस हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि पटरी से उतरे डिब्बों में ट्रेन का पावर कार (जनरेटर वाला हिस्सा) और इंजन भी शामिल हैं।
विज्ञापन




ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित
रेल अधिकारियों ने बताया कि बचाव और बहाली कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन पहले ही घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि लुमडिंग-बदरपुर एकल लाइन पहाड़ी खंड पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगरतला से रवाना हुई थी ट्रेन
मामले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि अगरतला से आज सुबह रवाना हुई 2520 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस लुमडिंग डिवीजन के अंतर्गत डिबालोंग स्टेशन पर लुमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में दोपहर लगभग 3.55 बजे पटरी से उतर गई। जिसमें ट्रेन के पावर कार और इंजन समेत कुल 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। 

03674 263120, 03674 263126 हेल्पलाइन नंबर जारी
हालांकि, किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। वहीं इस हादसे के बाद 03674 263120, 03674 263126 लुमडिंग में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed