एयरपोर्ट के कस्टम विभाग से 8.5 किलो सोना गायब, FIR दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क विभाग ने 10 पैकेटों में सोने की जगह कोई अन्य धातु पाए जाने की शिकायत की थी। तस्करों से बरामद सोने के गायब होने की जानकारी के बाद अधिकारियों ने इसकी सीबीआई जांच के आदेश दिए।
वित्त मंत्रालय ने सीबीआई जांच का सुझाव दिया है
पिछले चार साल के दौरान सीमा शुल्क विभाग के भंडार से सोना गायब होने के कई मामले सामने आए हैं। इन सभी मामलों में सोने की जगह कोई अन्य पीली धातु रख दी गई थी। गायब होने का मामला पहले दिल्ली पुलिस को दिया गया था पर इस तरह की घटनाएं जारी रहने के बाद वित्त मंत्रालय ने सीबीआई जांच का सुझाव दिया।
मंत्रालय की निगरानी इकाई भी सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की जांच कर रही है। दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने इससे पहले एक आरटीआई के जवाब में बताया था कि उसके भंडार से 23 किलोग्राम से अधिक सोना गायब हुआ है जिसकी कीमत छह करोड़ रुपये से अधिक है।