{"_id":"605b5b1767ac50097d725e9b","slug":"7th-pay-commission-central-government-employees-holi-gift-10000-rupees-cash-holi-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को होली का तोहफा, एडवांस मिलेंगे 10,000 रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को होली का तोहफा, एडवांस मिलेंगे 10,000 रुपये
Wed, 24 Mar 2021 09:00 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 24 Mar 2021 09:00 PM IST
सार
- सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा होली का तोहफा
- स्पेशल फेस्टिबल एडवांस स्कीम के तहत कर्मचारियों को मिलेंगे 10,000 रुपये
- ये राशि ब्याद मुक्त होगी और दस आसान किस्तों में वापस की जा सकती है़
विज्ञापन
केंद्र सरकार कर्मचारी को मिलेगा होली गिफ्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस महीने के अंत में होली का त्योहार है और इस मौके पर केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को कैश गिफ्ट देकर खुश करने का विचार कर रही है। कोरोना की वजह से भले ही इस बार होली के रंगों में पहले जैसी रौनक ना हो लेकिन केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी जरूर देने वाली है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार स्पेशल फेस्टिबल एडवांस स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को दस हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिया जाएगा। इस दस हजार रुपये को कर्मचारी दस आसान किस्तों में वापस कर सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि स्कीम के तहत मिली इस राशि को 31 मार्च, 2021 से पहले खर्च करना होगा। स्कीम के तहत दी हुई राशि ब्याज मुक्त होगी और दस आसान किस्तों में इसे वापस किया जा सकता है। बता दें कि कर्मचारियों को सातवें आयोग की सिफारिश के आधार पर ये सुविधा मिल रही है। इससे पहले छठे वेतन आयोग में 4,500 रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
हालांकि यह एडवांस राशि साल में केवल एक ही बार मिलेगी। इसके अलावा राज्य सरकारों के पास भी कर्मचारियों को अग्रिम राशि देने का विकल्प है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते को नए वित्त वर्ष में जारी करने वाली है। बीतें दिनों वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में जानकारी दी थी कि कर्मचारियों और पेशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते की तीन बकाया किस्त जुलाई 2021 में जारी किया जाएगी।