फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   79 percent of Kovid-19 cases in India came from 30 corporates GOM

भारत में कोविड-19 के 79 प्रतिशत मामले 30 निगम क्षेत्रों से आए

Sat, 16 May 2020 01:53 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 16 May 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
79 percent of Kovid-19 cases in India came from 30 corporates GOM
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोविड-19 पर मंत्री समूह (जीओएम) को शुक्रवार को सूचित किया गया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से 79 प्रतिशत महज 30 निगम क्षेत्रों से आए हैं। देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 2,649 लोगों की मौत हुई है जबकि कुल 81,970 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई उच्च-स्तरीय मंत्री समूह की 15वीं बैठक में भारत और दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात पर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में जीओएम को सूचित किया गया कि दुनिया भर में कोविड-19 के 42,48,389 मामले आए हैं, जिनमें से 2,94,046 लोगों की मौत हुई है और मृत्युदर 6.92 प्रतिशत है। उन्हें बताया गया कि भारत में अभी तक 81,970 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 3.23 प्रतिशत की मृत्यु दर से कुल 2,649 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से 1,685 लोग मुक्त हुए हैं और 34.06 प्रतिशत की दर से अभी तक 27,920 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होकर अपने-अपने घर गए हैं। पिछले 24 घंटे में, आज सुबह आठ बजे तक संक्रमण से 100 लोगों की मौत हुई है और देश में कोविड-19 के 3,967 नए मामले आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कोविड-19 के मरीजों की संख्या दोगुनी होने में लगने वाले समय पर पड़े असर के बारे में भी बताया गया। लॉकडाउन से पहले जहां 3.4 दिन में मामले दोगुने हो रहे थे, वहीं अब मरीजों की संख्या 12.9 दिन में दोगुनी हो रही है।

मंत्रालय के अनुसार, जीओएम ने जगहों को निषिद्ध करने और कोविड-19 के प्रबंधन, केंद्र तथा विभिन्न राज्यों द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा की। बयान में कहा गया है कि भारत में आए कोविड-19 के कुल मामलों का 79 प्रतिशत महज 30 निगम क्षेत्रों से हैं। बैठक में चर्चा हुई है कि कोविड-19 प्रबंधन रणनीति में उन राज्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है जहां संक्रमित लोगों और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या ज्यादा है।

इस बैठक में नगर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जहाजरानी, रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख लाल मंडाविया और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे उपस्थित थे।

Trending Videos

करीब एक लाख नमूनों की जांच कर रहे हैं

जीओएम को सूचित किया गया कि शुक्रवार तक देश में स्वास्थ्य सेवा ढांचों की स्थिति कुछ इस प्रकार हैं। कोविड-19 के इलाज के लिए समर्पित 919 अस्पतालों सहित कुल 8,694 केंद्र, 2,036 स्वास्थ्य केंद्र और 5,739 देखभाल केंद्र हैं।

इनमें गंभीर और अति गंभीर हालत वाले मरीजों के लिए 2,77,429 बिस्तर हैं, आईसीयू में 29,701 बिस्तर हैं जबकि पृथक वार्डों में 5,15,250 बिस्तर हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए देश में फिलहाल 18,855 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

जीओएम को सूचित किया गया कि घरेलू विनिर्माता रोज करीब तीन लाख निजी सुरक्षा उपकरण/पोशाक (पीपीई) और इतनी ही संख्या मे एन-95 मास्क का निर्माण कर रहे हैं, यह निकट भविष्य में देश की जरुरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

घरेलू उत्पादकों ने वेंटिलेटर का निर्माण भी शुरू कर दिया है और खरीद के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। केंद्र ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय संस्थानों को 84.22 लाख एन-95 मास्क और 47.98 लाख पीपीई किट दिए हैं।

आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने जीओएम को सूचित किया कि 509 सरकारी और निजी प्रयोगशालाएं मिलाकर फिलहाल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए करीब एक लाख नमूनों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed